शिक्षकों के नवाचार सभी के लिये प्रेरणा बनेंगे : श्री धनराजू एस

Updated on 24-11-2021 05:36 PM

भोपाल   संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने कहा कि शिक्षकों के नवाचार सभी के लिए प्रेरणा बनेंगे। सीहोर जिले के नसरूल्लागंज विकासखंड के वनग्राम नरेला की शासकीय माध्यमिक शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती माधुरी तितरे और हाईस्कूल खरसानिया के शिक्षक संतोष धनवारे ने आज राज्य शिक्षा केंद्र में संचालक धनराजू से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना काल के दौरान किये गये नवाचारों की जानकारी संचालक को दी। दोनों शिक्षकों द्वारा किये गये नवाचारों को सराहते हुए श्री धनराजू एस ने कहा कि शिक्षकों के नवाचार सभी के लिये प्रेरणा बनेंगे।

प्रधानाध्यापक श्रीमती माधुरी तितरे ने कोविड संकट काल के दौरान अपनाई गई दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा विधियों तथा प्रयासों का दस्तावेजीकरण कर प्रकाशित किया है। पुस्तिका में उनके द्वारा अपनाई गईं लगभग 64 शिक्षण गतिविधियों का समावेश किया गया है। प्रधानाध्यापक श्रीमती तितरे ने संचालक श्री धनराजू को पुस्तक भी भेंट की।

शिक्षक संतोष धनवारे ने स्वनिर्मित सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन कर उसमें शामिल जानकारी से अवगत कराया। संचालक श्री धनराजू ने इसे प्रदेश के अन्य शिक्षकों के लिए टीएलएम (सहायक शिक्षण सामग्री) की निर्माण विधि और उनका उपयोग कर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।

राज्य शिक्षा केंद्र के संयुक्त संचालक शीतांशु शुक्ल, उप संचालक डॉ. अशोक पारीक, शाला सिद्धि प्रकोष्ठ के दामोदर जैन, भाषा शिक्षा सलाहकार डॉ. लोकेश खरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.