सड़कों की क्वालिटी में कसावट लाने इंस्पेक्शन:साफ्टवेयर से चिन्हित की सड़कें, सात जिलों में मंत्री के निर्देश पर हुई औचक जांच

Updated on 06-02-2025 12:11 PM

प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के काम में कसावट लाने के लिए सड़कों के निर्माण का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। सभी सात जिलों में पांच-पांच निर्माण कार्यों को औचक निरीक्षण करने के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थान चिह्नित किए गए। इंस्पेक्शन किए गए तीन कार्य निर्माणाधीन थे एवं दो कार्य परफॉर्मेंस गारंटी वाले थे। इन 5 निर्माण कार्यों में से एक कार्य भवन निर्माण का था।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर विभाग के सातों परिक्षेत्रों के एक-एक जिले में मुख्य अभियंताओं के दलों ने औचक निरीक्षण किया। इन औचक निरीक्षणों की खास बात यह रही कि दो दिन पहले तक किसी को यह नहीं पता था कि कौन सा निरीक्षण दल किस जिले में किन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाला है।

रेंडम आधार पर किया गया जिलों का चयन

औचक निरीक्षण के लिये सात जिलों का चयन रेंडम आधार पर किया गया, जिसमें भोपाल परिक्षेत्र से भोपाल, ग्वालियर परिक्षेत्र से ग्वालियर, जबलपुर परिक्षेत्र से कटनी, इंदौर परिक्षेत्र से धार, रीवा परिक्षेत्र से शहडोल, उज्जैन परिक्षेत्र से रतलाम एवं सागर परिक्षेत्र से पन्ना जिला शामिल था।

इंस्पेक्शन के लिए विशेष साफ्टवेयर तैयार

मंत्री सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इन औचक निरीक्षणों के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर से सबसे पहले रेंडम आधार पर मुख्य अभियंताओं के दल निर्मित किए गए और रेंडम आधार पर इन्हें एक-एक जिले का आवंटन किया गया। औचक निरीक्षण के एक दिन पहले इन दलों को रेंडम आधार पर चयनित पांच-पांच निर्माण कार्यों की सूची प्रदान की गई। सड़क निर्माण कार्यों में सामग्री के नमूने लेने के लिए रेंडम चैनेज भी सॉफ्टवेयर से ही जनरेट की गई।

प्रदेश के सात जिलो में चयनित 35 कार्यों में से 21 कार्य पीडब्ल्यूडी सड़क एवं पुल के थे, 6 कार्य भवन निर्माण के थे, 6 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 1 कार्य मप्र भवन विकास निगम एवं 1 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग का शामिल किया गया।

साफ्टवेयर पर अपलोड करनी है निरीक्षण रिपोर्ट

मंत्री सिंह के निर्देशानुसार सभी निरीक्षण दलों को उसी दिन अपनी निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर सीधे सॉफ्टवेयर पर अपलोड करनी है। इन रिपोर्ट्स की समीक्षा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल्स की लैब रिपोर्ट भी 3 दिन के अंदर प्राप्त कर सीधे सॉफ्टवेयर पर ही अपलोड की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की जियो टैग्ड फोटो लेकर इन्हें भी सॉफ्टवेयर पर रिपोर्ट के साथ अपलोड करना अनिवार्य था जिससे निर्माण की गुणवत्ता और निरीक्षण कार्यवाही को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जा सके। मंत्री सिंह के निर्देशानुसार इस तरह के औचक निरीक्षण हर महीने की पांच और 20 तारीख को किया जाना है। निरीक्षण हेतु दलों का, जिलों का, निर्माण कार्यों का और सामग्री के सैंपल लेने हेतु स्थानों का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडम आधार पर किया जाएगा।

इन मार्गों का हुआ निरीक्षण, कल होगी चर्चा

  • भोपाल जिले में एमपीआरडीसी से महाप्रबंधक पवन अरोडा और जबलपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भवन आरके अहिरवार के दल ने गांधी चिकित्सालय परिसर में नर्सिंग कॉलेज छात्रावास भवन, भोपाल देवास चार लेन मार्ग, बरखेडी कुशलपुरा मार्ग, समसपुर से खारी मार्ग और अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के एप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया।
  • कटनी में ढीमरखेड़ा शासकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य।
  • कटनी मेंहटा-पटैरा-कुम्हारी-रैपुरा-सुलैया-बहोरीबद-सिहोरा मार्ग। ग्वालियर में शासकीय महाविद्यालय चीनौर का भवन निर्माण।
  • ग्वालियर में पटेल का पुरा गुरी बंजारों का पुरा।
  • धार में उषापुरा-सिंकदरी-मोहमदपुरा-रोले-कालासुरा-मेटमा रोड।
  • धार सुंदरई से रामपुरा रोड निर्माण।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.