पन्ना में तिरंगे का अपमान, अरबी भाषा में कलमा लिखकर फहराया, हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई एफआईआर

Updated on 20-09-2024 11:12 AM
पन्नाः जिले में तिरंगे से छेड़छाड़ कर उसके अपमान का मामला सामने आया है। यहां यह तिरंगा मस्जिद में लगा हुआ है। जहां इस तिरंगे के अपमान पर बजरंग दल ने शिकायत पर पुलिस से एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए 3 दिन की चेतावनी दी है। दल ने कहा कि अगर एफआईआर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।

यह है पूरा मामला


दरअसल पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। मामले में अजयगढ़ थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय जामा मस्जिद में यह तिरंगा लगा हुआ था। इसमें अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कलमा लिखा गया था। तिरंगे के इस अपमान से आक्रोशित होकर बजरंग दल ने आजयगढ़ थाना में लिखित शिकायत दी है।

कलमा लिखा तिरंगा फहराया


आवेदन में लिखा है कि अजयगढ़ नगर परिषद के पास स्थित बड़ी मस्जिद में 17 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसमें अरबी भाषा में कलमा लिखकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करके उसे फहराया गया है। इसमें हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है। इस शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि देश की आस्था के साथ यह जो खिलवाड़ किया गया है जो कि उचित नहीं है।

बजरंग दल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी


तिरंगे के अपमान के चलते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले की जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की बात भी की गई है। साथ ही बजरंग दल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तीन दिन में इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं इस मामले में अजयगढ़ थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग दल के द्वारा प्राप्त शिकायती आवेदन पत्र के आधार पर तिरंगा के अपमान की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी और अन्य सबूतों को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद जिम्मेदार और दोषी लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.