अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (आईएमपीसीसी) की बैठक संपन्न

Updated on 07-08-2024 08:24 PM

भोपाल : अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (आईएमपीसीसी) की बैठक दूरदर्शन केंद्रभोपाल में संपन्न हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष और पीआईबी के अपर महानिदेशक प्रशांत पाठराबे ने अगस्त माह में संस्कृति एवं धरोहर’ विषय पर प्रचार- प्रसार के कार्य को फोकस करने पर जोर दिया। विगत जून एवं जुलाई माह में पीआईबीभोपाल द्वारा की गई गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए श्री पाठराबे ने कहा कि विभाग द्वारा जून एवं जुलाई के महीने में क्रमशः रायसेन और शहडोल में मीडिया कार्यशाला वार्तालाप का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजनापीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनापीएम जनमन योजनामुद्रा योजना जैसी बहुत सी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। उन्होंने विगत 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंदौर आगमन और उनके द्वारा इंदौर से मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन एवं एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का भी जिक्र किया। श्री पाठराबे ने कहा कि पीआईबी द्वारा इस कार्यक्रम की शानदार पब्लिसिटी की गई। कार्यक्रम में दूरदर्शन भोपाल कि ओर से उनके समाचार तथा कार्यक्रम के बारे में शोरील दिखाई गई. केंद्र प्रमुख एवं उप महानिदेशक (अभियांत्रिकी) आशीष पोतनीस ने कहा कि साइबर अपराधआपदा प्रबंधनस्वच्छ भारततीन नए कानून और एक पेड़ मां के नाम जैसे कार्यक्रमों और अभियानों पर दूरदर्शन भोपाल द्वारा कार्यक्रमो का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी समाचार और दूरदर्शन समाचार भोपाल की निदेशक पूजा पी वर्धन ने कहा कि दूरदर्शन समाचार और आकाशवाणी द्वारा योग दिवसकारगिल विजय दिवसआम बजटरेल बजट इत्यादि पर कार्यक्रम प्रसारित किए गए। कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मनोज कुमार ने अपने विभाग की उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम में सीएसआईआर-एम्प्री के प्रधान वैज्ञानिक (प्रिंसिपल साइंटिस्ट) सतानंद मिश्रा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (CIAE) के डॉ. मनोज त्रिपाठीमैनिट भोपाल के राहुल तिवारीआंचलिक विज्ञान केंद्र के साकेत सिंह कौरवदूरदर्शन भोपाल के जयंत श्रीवास्तवसीबीसी भोपाल के शारिक नूर, समीर वर्मा,समेत भोपाल स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा अपने विभाग की गतिविधियां साझा कीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.