भोपाल में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश:34 लाख के जेवरात सहित चोरी किया 50 लाख रुपए का माल बरामद

Updated on 29-08-2024 12:39 PM

भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की पकड़ में आए आरोपी फायर आर्म्स के साथ घटना को अंजाम देते थे।

आरोपियों के कब्जे से 15 वारदातों का 50 लाख रुपए कीमत का माल जब्त किया है। जिसमें 34 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, चोरी के रुपए से खरीदा गया तीन पहिया वाहन, अचल संपत्ति की दस्तावेज, दो देसी कट्टे,जिंदा कारतूस और लाल तोड़ने में प्रयुक्त होने वाला और अन्य देश की करेंसी शामिल हैं।

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा- शातिर आरोपी अफरोज खान,नासिर खान अलीम खान मूलता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। लंबे समय से यह भोपाल के ग्रामीण इलाकों में रह रहे थे।

इन्होंने चोरी के रुपयों से ही भोपाल जिले में मकान, जमीन और वाहन की खरीदारी की थी। आरोपी ताला तोड़ने के लिए टॉमी और रॉड के साथ पेचकस का उपयोग करते थे।

ऐसे छिपाते थे पहचान

पहचान छुपाने के लिए यह टीशर्ट के ऊपर टी-शर्ट पहनते थे। उन्होंने बताया कि महोबा निवासी नसीर खान संदिग्ध परिस्थितियों में वारदात करने के नीयत से घूम रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। आरोपी से की गई पूछताछ के बाद अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है।

अकेले कोहेफिजा इलाके में की 8 वारदात

आरोपियों ने पूर्व में कोहेफिजा थाना क्षेत्र के जैन नगर, विट्ठल नगर,विजय नगर में 8 चोरी की वारदातें की थी। साथ ही जहांगीराबाद,टीटी नगर ,गौतम नगर क्षेत्र में भी अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

आरोपी अफरोज खान के विरुद्ध भोपाल शहर के कई थानों में एक दर्जन से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। वह उत्तर प्रदेश में की गई चोरियों के मामले में भी फरार चल रहा है।

यूपी पुलिस को भी थी आरोपियों की तलाश

साथ ही नासिर खान जो के रिश्ते में अफरोज का भांजा लगता है वह भी अपने मामा के साथ मिलकर लगातार नकबजनी की घटनाएं घटित कर रहा था। इसके खिलाफ भी उत्तर प्रदेश के ललितपुर कोतवाली में चोरी का अपराध दर्ज है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.