राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रुक-रुककर पड रही बौछारें

Updated on 11-09-2021 07:42 PM
भोपाल।  राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रुक-रुककर  बौछारें पड रही है। यह क्रम एक सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होगी। विशेषकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं।
मध्यप्रदेश के पश्चिम भाग पर बना चक्रवात पूर्वी राजस्थान पहुंचकर कम दबाव के रूप में परिवर्तित हो गया है। मानसून ट्रफ भी वर्तमान में मप्र से होकर गुजर रहा है। इसके अतिरिक्त एक अन्य ट्रफ भी मप्र से होकर गुजरने के साथ ही अरब सागर तक बना हुआ है। शनिवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी मप्र में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब पूर्वी राजस्थान में पहुंचकर फिर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। मानसून ट्रफ कम दबाव के क्षेत्र से गुना, टीकमगढ़, छतरपुर से होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक अन्य ट्रफ अरब सागर से दक्षिणी गुजरात से दक्षिणी मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ से ओडीशा तक बना हुआ है। उधर शनिवार को बंगाल की खाड़ी में भी एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 48 घंटों के दौरान अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इन चार वेदर सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में एक सप्ताह तक रूक-रूक कर बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मु‍ताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रीवा में 73.4, सागर में 55.4, इंदौर में 43.4, नौगांव में 38.8, रायसेन में 38.4, मंडला में 38, सिवनी में 30.6, हाेशंगाबाद में 25.2, श्यौपुरकला में 24, दतिया में 19.4 , सतना में 16.8, खजुराहो में 11.3, टीकमगढ़ में सात,धार में छह, सीधी में 5.6, छिंदवाड़ा में 5.2, रतलाम में पांच, ग्वालियर में पांच, उज्जैन में 3.6, मलाजखंड में 3.4, नरसिंहपुर में तीन, जबलपुर में 1.9, भोपाल में 1.7, बैतूल में 1.2, गुना में 0.6, शाजापुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। उधर राजधानी में शुक्रवार को रात में रूक- रूककर फुहारें पड़ती रहीं। शनिवार को सुबह से आंशिक बादल बने रहे और धूप भी निकली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.