स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर, रात में निकाला कैंडल मार्च

Updated on 02-08-2024 12:47 PM
भोपाल। गांधी मेडिकल कालेज के इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को हड़ताल पर बैठ गए। वे सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक हमीदिया अस्पताल परिसर में बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने कैंडल मार्च निकाला। इंटर्न की यह हड़ताल शुक्रवार को भी जारी है।
उनकी मांग है कि अन्य राज्यों की तुलना में मप्र के सरकारी अस्पतालों में इंटर्न डॉक्टरों को सबसे कम स्टायपेंड मात्र 13 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। इसलिए उनका स्टायपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। शहर के हमीदिया अस्पताल के अलावा पूरे प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले इंटर्न डॉक्टरों ने भी हड़ताल की है। यह हड़ताल स्टायपेंड बढ़ाने के लिए की जा रही है। छात्रों ने इससे पहले बुधवार को काली पट्टी बांधकर काम किया था।
गौरतलब है कि प्रदेश भर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में करीब तीन हजार से अधिक विद्यार्थी इंटर्न के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं, हमीदिया अस्पताल में इनकी संख्या 180 से अधिक है। ये इंटर्न डॉक्टर हमीदिया अस्पताल में माइनर मरीजों का इलाज करते हैं। सीनियर डॉक्टरों और पीजी को असिस्ट करते हैं। ओपीडी में भी यह इंटर्न काम करते हैं।

असम में 36 हजार रुपये अधिक स्टायपेंड

हड़ताल पर बैठे इंटर्न यशपाल सिंह ने बताया कि 2018 में हमारी वार्षिक फीस 50 हजार रुपये होती थी, इसको बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। जबकि हमें मासिक स्टायपेंड वही दिया जा रहा है, जो 2018 के बैच को दिया जा रहा है। इसलिए हम लोग स्टायपेंड वृद्धि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि असम जैसे छोटे राज्यों में भी इंटर्न छात्रों को 36,200, मेघालय में 30,000 रुपये प्रतिमाह स्टायपेंड दिया जा रहा है।

प्रदेशभर में तीन हजार से अधिक इंटर्न

2019 बैच के प्रदेश में तीन हजार से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर हैं, जो एक अप्रैल 2024 से लगातार बिना किसी छुट्टी के काम करते आ रहे हैं। वे छह घंटे की रेगुलर ड्यूटी के साथ नाइट ड्यूटी भी करते हैं। इन लोगों ने साढ़े चार साल तक मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि मध्य प्रदेश स्टायपेंड के मामले में देश में 26वें नंबर पर है।
इंटर्न डॉक्टरों का स्टायपेंड विभाग निर्धारित करता है। इन्होंने गुरुवार सुबह आठ बजे तक अस्पताल में काम किया, इसके बाद वे हड़ताल पर बैठ गए। हालांकि, इससे मरीजों के उपचार में कोई परेशानी नहीं आई।
- डा. कविता एन सिंह, डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.