मुरैना यूथ अकादमी संस्था द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Updated on 12-10-2021 05:50 PM

मुरैना अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शास. कन्या हायर सेकंडरी स्कूल मुरैना में मुरैना यूथ अकादमी संस्था द्वारा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डी.पी. एम. एसपी श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास विभाग मुरैना शहरी के परियोजना अधिकारी मनीषसिंह, न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के संभागीय समन्वयक मिर्ज़ा रफीक बेग, डीएच डॉ. पद्मेश उपाध्याय, विद्यालय के प्राचार्य . के. जैन के अलावा संस्था सचिव संदीप सेंगर उपस्थित थे


कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए डीपीएम एस पी श्रीवास्तव द्वारा बताया कि किशोरावस्था पोषण की दृष्टि से बालिकाओं के लिए संवेदनशील समय होता है, तेज शारीरिक विकास के कारण पौष्टिक आहार की माँग में वृद्धि होती है किशोरावस्था के दौरान लिए गए आहार सम्बन्धी निर्णय, आचरण पोषण सम्बन्धी समस्याओं में योगदान कर सकते हैं, जिसका स्वास्थ्य एवं शारीरिक क्षमता पर आजीवन असर रहता है

इसलिये बालिकाएं अपने दैनिक आहार में पोष्टिकता से भरपूर आहार लेना सुरू करें, इस अवसर पर डी एच पद्मेश उपाध्याय द्वारा बालिकाओं को उनके परिवार में कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज को लगवाने के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दिशानिर्देशों पर चर्चा की गई,संभागीय समन्बयक मिर्ज़ा रफीक बेग द्वारा बताया गया कि भारत में किशोरों का एक बड़ा भाग, 40त्न लड़कियाँ और 18त्न लड़के, एनीमिया (रक्त की कमी) से पीड़ित है।

किशोरों में एनीमिया, उनके विकास, संक्रमणों के विरुद्ध प्रतिरोध-शक्ति तथा ज्ञानात्मक विकास और कार्य की उत्पादकता को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। इस लिये हमें हिमोग्लोबिन की जांच कराते रहना चाहिए,इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के विषय में चर्चा की गई

इस अवसर विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से बताते हुए जागरूक किया गया, संगोष्ठी में संस्था सचिव संदीप सेंगर द्वारा समाज मैं फैली हुई सामाजिक कुरीति जेंडर आधारित भेदभाव, बाल विवाह, घरेलू हिंसा के प्रति जागरुक किया गया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.