इंटरनेशनल बाघ शिकारी की जमानत याचिका दूसरी बार रद्द:हाईकोर्ट ने कहा- 6 महीने में सुनवाई पूरी करें

Updated on 01-08-2025 12:34 PM

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात बाघ शिकारी और तस्कर आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया की दूसरी जमानत याचिका मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने खारिज कर दी है। अदालत ने यह आदेश 30 जुलाई 2025 को सुनाते हुए नर्मदापुरम की अदालत को निर्देश दिया है कि वह मामले की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी कर फैसला सुनाए।

स्टेट टाइगर फोर्स के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है।

दो साल से जेल में बंद है तस्कर

आरोपी कल्ला बावरिया पिछले दो वर्षों से केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में बंद है। उसने अपनी रिहाई के लिए हाईकोर्ट में दो बार जमानत याचिका लगाई, लेकिन दोनों ही बार उसे कोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने साफ कहा कि कल्ला एक संगठित गिरोह का हिस्सा है और उस पर गंभीर आरोप हैं, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जा सकती।

सागर-विदिशा हाईवे से हुई थी गिरफ्तारी

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) ने 18 अगस्त 2023 को विदिशा-सागर हाईवे पर ग्यारसपुर के पास से आदिन सिंह को गिरफ्तार किया था। वह पंजाब के होशियारपुर जिले के दसुआ गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बाघ की मूंछ के बाल और नाखून बरामद किए गए थे।

उसके खिलाफ देश के कई राज्यों में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के केस दर्ज हैं। नेपाल की जांच एजेंसी "नेपाल सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो" भी उसकी तलाश कर रही थी।

देशभर में फैला था गिरोह मप्र टाइगर स्ट्राइक फोर्स की टीम ने उसकी गिरफ्तारी वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, नई दिल्ली से मिले इनपुट पर की थी। कल्ला के गिरोह के सदस्य पहले ही तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम और मेघालय में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए वह विदिशा और सागर में छिपकर रह रहा था।

नेपाल और महाराष्ट्र में भी दर्ज हैं केस सरकारी एजेंसियों ने इंटरपोल के जरिए नेपाल से जानकारी मंगाई थी, जिसमें सामने आया कि वर्ष 2012 में नेपाल में बाघ के शिकार और तस्करी का केस कल्ला बावरिया पर दर्ज है। वहीं महाराष्ट्र में 2013 में भी उसके खिलाफ बाघ के अंगों की तस्करी का मामला सामने आया। वहां उसे दोषी पाते हुए अदालत ने तीन साल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था।

फिलहाल कल्ला बावरिया और उसका गिरोह नर्मदापुरम जेल में बंद है और मामले की सुनवाई जारी है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.