हर्षोल्लास से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

Updated on 28-09-2024 12:00 PM
मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पल को खास व यादगार बनाने के लिये शहरभर में विभिन्न सांस्कृतिक, रोमांचक व मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। पर्यटन दिवस की शुरुआत वोट क्लब पर योग, जुंबा और साइक्लोथन से हुई। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने 'पर्यटन और शांति' की थीम पर आधारित कई रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। योग, जुम्बा और साइक्लोथॉन जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने और पर्यटन के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। सुबह 6 बजे से 300 से अधिक लोगों ने योग और जुंबा सत्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभ लेने के साथ मजेदार डांस फॉर्म के माध्यम से मनोरंजन किया और एक-दूसरे के साथ मेल-जोल भी बढ़ाया। 

सुबह 8 बजे बोर्ड क्लब से साइक्लोथॉन में 500 से अधिक लोगों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और साथ ही शहर के विभिन्न स्थलों को देखा। इसके अलावा गोल घर में चित्रकला, रंगोली, पुष्प सजाबट व मेहंदी प्रतियोगिता हुई। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में दोपहर को इस प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किये गए। जिसके बाद भोपाल विविधा अकादमी ने गणेश वंदना व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समापन अवसर पर पर्यटन एवं शांति संदेश देने के लिये सफेद एवं नीले गुब्बारें आसमान में छोड़े गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.