इंदौर में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर समिट 6 और 7 दिसंबर को

Updated on 02-12-2025 05:08 PM

इंदौर सेंटर ऑफ वैसक्यूलर एण्ड इंटरवेंशनल केयर द्वारा 6 और 7 दिसंबर को इंदौर में CVIC IR Summit 2025 आयोजित किया जाएगा। यह समिट मध्य भारत में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर एक बड़ा वैज्ञानिक आयोजन होगा। समिट में देशभर के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, वास्कुलर सर्जन, नेफ्रोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट एवं विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सक शामिल होंगे।

समिट के बारे में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत भार्गव, ने कहा - “हमारी कोशिश है कि मध्य भारत के डॉक्टरों को इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की आधुनिक, जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिले। यह सम्मेलन मरीजों तक बेहतर और सुरक्षित उपचार पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक उडिया के अनुसार - “आज IR की मदद से बिना बड़े ऑपरेशन के स्ट्रोक, वेरिकोस वेन्स, ट्यूमर और वास्कुलर रोगों का सफल इलाज संभव है। इस सम्मेलन में हम नवीनतम तकनीकों को साझा करेंगे ताकि प्रदेश में उपचार की गुणवत्ता और भी बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि समिट की थीम “न्यूनतम चीरा, अधिकतम उपचार – आधुनिक IR से मरीजों को नई आशा है।”

सम्मेलन में एन्यूनरिज़्म कोइलिंग, स्ट्रोक इंटरवेंशन और जटिल वास्कुलर प्रक्रियाओं पर सत्र, वेरिकोस वेन लेज़र/ग्लू एब्लेशन, प्रोस्टेट एवं फाइब्रॉइड एम्बोलाइज़ेशन, थायरॉयड RFA, ट्यूमर एब्लेशन पर विस्तृत चर्चा और फिस्टुलोप्लास्टी, डायलिसिस एक्सेस, PTBD, ड्रेनेज और डे-केयर IR प्रक्रियाओं पर अपडेट के साथ ही नवीनतम IR तकनीकों, उपकरणों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर गहन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेश गुप्ता ने बताया - “मरीजों के लिए कम दर्द, कम जोखिम और तेज़ रिकवरी— यही आधुनिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की विशेषता है। IR Summit 2025 का उद्देश्य इन्हीं सुविधाओं को अधिक से अधिक चिकित्सकों तक पहुँचाना है।”

समिट में स्ट्रोक, वेरिकोस वेन्स, फिस्टुला ब्लॉकेज, थायरॉयड व प्रोस्टेट की समस्याएँ, कैंसर ट्यूमर आदि का डे-केयर आधारित, सुरक्षित और अत्याधुनिक उपचार के बारे में विस्तार से बातचीत होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.