रसूखदारों के मैरिज गार्डन तक पहुंचते ही फूस हुआ जांच-पड़ताल अभियान

Updated on 13-05-2024 11:36 AM
भोपाल। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम द्वारा जांच-पड़ताल अभियान चलाया गया था, जो रसूखदारों के गार्डन तक पहुंचते ही फूस हो चुका है। जबकि यह अभियान निरंतर चलाया जाना था। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा के सहायक यंत्री एके साहनी को दी गई थी। उन्होंने अभियान की शुरुआत ताबड़तोड़ कार्रवाई के साथ की। पहले ही दिन शहर के कई मैरिज गार्डन को नोटिस देकर ताले जड़ दिए। अभियान के दूसरे दिन भी सहायक यंत्री साहनी की टीम शहर में सक्रिय रही और कई अवैध मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की, लेकिन तीसरे ही दिन सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जब इस बारे में जिम्मेदार अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि कमिश्नर ने जानकारी देने से मना किया है। यह कहकर वे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। इसका क्या मतलब है यह आप खुद ही समझ सकते हैं।

31 मैरिज गार्डन के खिलाफ हुई कार्रवाई

नगर निगम भवन अनुज्ञा शाखा के सहायक यंत्री एके साहनी की टीम ने अब तक शहर में कुल 31 मैरिज गार्डन के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान के पहले दिन जांच - पड़ताल दल ने 10 मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की कार्रवाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन 17 मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। तीसरे दिन पांच मैरिज गार्डन को सील किया गया। पांच मई से लेकर अब तक कितने मैरिज गार्डन पर कार्रवाई हुई इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

जहांनुमा रिट्रीट रिसोर्ट पर कार्रवाई कर लूटी वाहवाही

अभियान के पहले दिन शहर के सबसे चर्चित और पाश मैरिज गार्डन जहांनुमा रिट्रीट रिसोर्ट को सील कर जांच-पड़ताल दल ने जमकर वाहवाही लूटी थी। यह देखकर लगा कि आने वाले समय में कई बड़े रसूखदारों के अवैध मैरिज गार्डन का खुलासा होगा, लेकिन चार मई को करोंद अयोध्या बायपास रोड पर पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा के तुलसी गार्डन पर कार्रवाई के बाद मामला पूरी तरह से ठंडे बस्ते में चला गया।

इनका कहना है

मैंने इसकी जानकारी देने मना नहीं किया, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण अभियान बीच में रोक दिया गया था। किंतु सोमवार से यह अभियान पुन: शुरू होगा।

हरेंद्र नारायन, आयुक्त, नगर निगम भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.