मध्य प्रदेश में दो साल में शुरू हो जाएगी संक्रामक बीमारियों की जांच

Updated on 25-12-2023 12:31 PM

भोपाल। राष्ट्रीय गैर संचारी रोग संस्थान (एनसीडीसी) की क्षेत्रीय लैब भोपाल दो वर्ष में काम शुरू कर देगी। राज्य सरकार ने यहां कटारा हिल्स के समीप झागरिया में लैब बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन दे दी है। जमीन का नामांतरण होने के बाद लैब निर्माण का काम शुरू होगा। इसे तैयार करने में लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इस लैब के शुरू होने पर ऐसी कई संक्रामक बीमारियों की जांच हो सकेगी, जिनके लिए अभी एनसीडीसी दिल्ली या नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी, पुणे सैंपल भेजने पड़ते हैं। इसमें पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियां जैसे हर्पीज, बर्ड फ्लू, प्लेग आदि शामिल हैं। कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग भी हो सकेगी। अभी यह सुविधा प्रदेश में एम्स भोपाल और डीआरडीई ग्वालियर में है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन (एबीएचआआइएम) के अंतर्गत देश में इस तरह की पांच लैब बनाई जा रही हैं। इनमें भोपाल के अतिरिक्त गुवाहाटी, देहरादून, बेंगलुरु और अहमदाबाद शामिल है। भोपाल में जमीन के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के आवास पर बैठक हुई थी, जिसमें जल्द ही जगह चिह्नित करने की बात हुई थी, अब जाकर इसके लिए जमीन पिल पाई है।

केंद्रीय बजट में घोषणा के बाद लगभग तीन वर्ष से जमीन की तलाश की जा रही थी। भोपाल-सीहोर रोड पर जमीन राज्य सरकार की ओर से दी जा रही थी, लेकिन यह जगह यह जगह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को पसंद नहीं आई थी।

लैब बनने से यह होगा लाभ

- वायरस से होने वाली बीमारियों में वायरल लोड का पता चल सकेगा।

- वायरसजनित बीमारियों पर शोध हो सकेगा।

- संक्रामक बीमारियों जांच व रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के डाक्टर, विज्ञानी व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण हो सकेगा।

- यहां पर सार्स, मार्स, निपाह, इबोला, एंथ्रेक्स जैसे खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारी की पहचान भी हो सकेगी। यह लैब बायोलाजिकल सेफ्टी लेवल -2 (बीएसएल-2) के स्तर की होगी, जिससे यह जांचें संभव होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.