पंचशीर में खूनी खेल पर ईरान ने किया आगाह तो तालिबान बोला- हमारा आंतरिक मसला, हस्‍तक्षेप न करें

Updated on 14-09-2021 07:29 PM
काबुल । अफगानिस्तान के पंचशीर घाटी में तालिबान के क्रूर खूनी खेल को लेकर ईरान ने चिंता जताते हुए चेतावनी दी तो तालिबानियों के तेवर तीखे हो गए हैं और उन्‍होंने तेहरान को हस्‍तक्षेप नहीं करने की नसीहत दी है। तालिबान के प्रवक्‍ता सुहैल शाहीन ने कहा कि पंजशीर हमारा आंतरिक मामला है और इसे सुलझा लिया जाएगा। हम इसे बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते थे लेकिन हम एक निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंच सके तो अंतिम विकल्‍प के रूप में सैन्‍य कार्रवाई का सहारा लिया गया जो अब पूरा हो गया है।
सुहैल शाहीन ने एक साक्षात्‍कार में कहा, 'पंजशीर हमारा आंतरिक मामला है क्‍योंकि अफगान जनता को स्‍वतंत्रता पसंद है। हम चाहते हैं कि कोई भी देश हमारे आंतरिक मामले में हस्‍तक्षेप न करे।' अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान की बढ़ती भूमिका पर शाहीन ने दावा किया, 'किसी देश की कोई भूमिका नहीं है। हमारा पड़ोसी देशों और क्षेत्रीय देशों के साथ संबंध है। इसलिए हम अफगानिस्‍तान के पुर्ननिर्माण में सहयोग चाह रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनका हमारे आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप है। यह हमारी नीति नहीं है। हमारी नीति स्‍पष्‍ट है। हमारे मुद्दों का समाधान होगा।'
शाहीन ने यह भी कहा कि वर्तमान अफगान सरकार कुछ समय के लिए ही है और इसे आवश्‍यक सेवाओं की जरूरत को देखते हुए बनाया गया है। इससे पहले अहमद मसूद के नेतृत्‍व वाले विद्रोहियों के गढ़ पंजशीर घाटी में तालिबान और पाकिस्‍तान के खूनी हिंसा के आरोपों पर ईरान ने बहुत तल्‍ख प्रतिक्रिया दी थी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने तालिबान को सख्‍त चेतावनी देते हुए कहा था कि वह लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करें। ईरान ने यह भी कहा कि वह पंजशीर में पाकिस्‍तान के हस्‍तक्षेप की जांच कर रहा है। 
ईरान ने कहा था कि पंजशीर के कमांडरों की 'शहादत' बहुत ही निराशाजनक है और वह बीती रात हुए हमलों की बेहद कड़े शब्‍दों में निंदा करता है। तेहरान मीडिया ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद खतीब जादेह के हवाले से कहा, 'पंजशीर हमले के दौरान पाकिस्‍तानी हस्‍तक्षेप की जांच की जा रही है। ईरान का मानना है कि अंतर अफगान बातचीत ही अफगान समस्‍या का एकमात्र हल है।' उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'मैं कड़ाई से चेतावनी देता हूं कि सभी लक्ष्‍मण रेखा को पार न करें और अंतरराष्‍ट्रीय कानून के तहत जिम्‍मेदारियों को आवश्‍यक रूप से माना जाना चाहिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.