भोपाल में इस्कॉन की मनेगी भव्य जन्माष्टमी:75 हजार भक्तों के आने का अनुमान, 500 ब्रह्मचारी, युवा और गृहस्थ भक्त सेवा देंगे

Updated on 11-08-2025 01:08 PM

भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर श्री गौर राधा वल्लभ में इस बार जन्माष्टमी महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है।

16 अगस्त, शनिवार को होने वाला यह आयोजन मंदिर के इतिहास में खास रहेगा, क्योंकि यह श्री गौर राधा वल्लभ विग्रह की पहली जन्माष्टमी होगी।

आयोजकों का दावा है कि यह मध्यप्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी जन्माष्टमी होगी, जिसमें 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

500 किलो फूलों से सजावट पूरे मंदिर परिसर को करीब 500 किलो फूलों से सजाया जाएगा। रंग-बिरंगे पर्दे, झूमर, कलश, बंदनवार, राजस्थानी पेंटिंग्स और हैंडीक्राफ्ट से वातावरण में वृंदावन और मेवाड़ की झलक देखने को मिलेगी।

दिनभर भजन, कीर्तन और कथा के बीच सबसे खास पल होगा कलश अभिषेक, जिसमें फल-रस, औषधि, दूध, दही और शहद से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शाम 6:30 बजे मुख्य नाट्य प्रस्तुति 'शांति दूत कृष्ण' और बच्चों की प्रस्तुति 'माखन चोर कृष्ण' होगी।

तीन दिन तक चलेगा उत्सव

  • 15 अगस्त – अधिवास समारोह, कृष्ण कथा और भजन संध्या।
  • 16 अगस्त – प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती, कथा, संकीर्तन, कलश अभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मध्यरात्रि महा आरती।
  • 17 अगस्त – श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा एवं नंदोत्सव।

भक्तों की सेवा में जुटेंगे 500 से ज्यादा स्वयंसेवक पूरे आयोजन में 500 से अधिक ब्रह्मचारी, युवा और गृहस्थ भक्त सेवा देंगे। सुरक्षा, पार्किंग, सुविधा केंद्र, फर्स्ट-एड और प्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

पूरे दिन प्रेमपूर्वक बना प्रसाद सभी आगंतुकों को परोसा जाएगा। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने भोपाल और आसपास के लोगों से इस अद्वितीय जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास को साझा करने का आग्रह किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.