रेलवे सलाहकार समिति में की मीटिंग में उठा मुद्दा‎:मालवा एक्स. निशातपुरा से चलाने की तैयारी

Updated on 25-05-2025 01:30 PM

पिछले दो साल से तैयार निशातपुरा स्टेशन को शुरू करने के लिए यहां मालवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने की तैयारी है। रेलवे का प्रस्ताव है कि अभी भोपाल मेन स्टेशन पर आ रही यह ट्रेन निशातपुरा से बीना की ओर चली जाए। यदि ऐसा हुआ तो इसमें भोपाल से जाने वाले 50 प्रतिशत यात्रियों को 5 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।

जहांगीराबाद से लेकर कोलार रोड, होशंगाबाद रोड और भदभदा रोड के लोगों के लिए ज्यादा परेशानी होगी । विगत कुछ वर्षों में भोपाल का विकास दक्षिणी दिशा में ज्यादा हो रहा है, जैसे कटारा हिल्स, बावड़िया, सलैया, कोलार रोड पर नयापुरा आदि। इन स्थानों के लोगों को भोपाल जंक्शन ही बहुत दूर पड़ता है। कभी-कभी तो वहां पहुंचने के भी दो-दो घंटे लग जाते हैं। करना पड़ेगी।

कैब और टैक्सी का खर्चा 50 से 150 रुपए तक बढ़ जाएगा। यह मामला जेडआरयूसीसी की शुक्रवार को जबलपुर में हुई बैठक में सामने आया। मालवा एक्सप्रेस को भोपाल के स्थान पर निशातपुरा से चलाए जाने और स्टॉपेज देने संबंधी प्रस्ताव रेलवे जीएम के माध्यम से भेजा जा चुका है। सांसद आलोक शर्मा तक इस प्रस्ताव पर सहमति जता चुके हैं।

जबलपुर में शुक्रवार शाम हुई पश्चिम मध्य रेल जोन की क्षेत्रीय उपयोगकर्ता व सलाहकार समिति की मीटिंग में रेलवे जीएम शोभना बंदोपाध्याय के सामने यह मामला उठा।

इस तरह रखे गए प्रस्ताव

सदस्य निरंजन वाधवानी ने कहा कि यदि मालवा एक्सप्रेस को निशातपुरा शिफ्ट किया जाता है, तो ट्रैफिक जाम सहित आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस सवाल के जवाब में पश्चिम मध्य रेलवे की जीएम ने कहा कि ट्रेनों को भोपाल स्टेशन पर रिवर्सल करने में समस्या होती है। इसी को देखते हुए मालवा एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन पर स्टॉपेज देने और वहीं से शुरू करने संबंधी प्रस्ताव सांसद आलोक शर्मा की सहमति से रेल मंत्रालय भेजा गया है।

सदस्य मुकेश अवस्थी ने कहा कि माँ वैष्णो देवी की यात्रा के लिए यह सर्वाधिक सुविधाजनक ट्रेन है। यदि इसे निशातपुरा/संत हिरदाराम नगर होकर चलाया जाएगा, तो भोपाल शहर के दक्षिणी छोर के रहवासियों को खासी असुविधा हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.