27 अप्रैल को इंदौर में होगी आईटी कॉन्क्लेव:सैटेलाइट डिजिटल डेटा डिस्प्ले करेगा नदी-तालाब में कितना पानी

Updated on 20-04-2025 01:37 PM

इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव की तैयारियों की समीक्षा और आने वाले समय में होने वाले जनकल्याण कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों के लोकार्पण को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने सीएम हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश में जल संरचनाओं में जल भराव की स्थिति के अनुसार दो अलग ऋतुओं (प्री और पोस्ट मानसून) की सैटेलाइट के माध्यम से डिजिटल मैपिंग करना संभव हुआ है। नदियों और पुरानी जल संरचनाओं का वर्गीकरण भी आसान हुआ है। इससे जल संरचनाओं के नाम, उनकी जियो टैगिंग करके लोकेशन सुनिश्चित करने का काम भी हो रहा है। निश्चित ही यह सराहनीय प्रयास है।

राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन भी होगा इंदौर में 27 अप्रैल को कॉन्क्लेव के साथ राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश में कई काम हो रहे हैं।

सीएम बोले-छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने प्रतिस्पर्धाओं से जोड़ें सीएम ने कहा कि विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न स्पर्धाओं से जोड़ा जाए। उज्जैन स्थित साइंस सिटी, वेधशाला और प्लेनेटोरियम का भ्रमण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाए। बैठक में अफसरों ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने प्रदेश के सात सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को नई दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रमुख संस्थानों के भ्रमण के लिए वंदे भारत ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की है।

भोपाल गौरव दिवस पर होगा ड्रोन शो सीएम ने कहा कि भोपाल गौरव दिवस पर ड्रोन शो जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएं। मालूम हो कि हर साल एक जून को भोपाल गौरव दिवस पर राजधानी में कई बडे़ आयोजन होते हैं।

हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से जिलों में हेल्थ कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए। इन शिविरों के साथ दिव्यांगजनों के हित में हेल्थ चैकअप और उनके लिए उपयोगी उपकरणों के वितरण का कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में मुरैना में आयोजित हेल्थ कैंप एक आदर्श उदाहरण है। जहां बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.