बच्चों व महिलाओं का रात में निकलना दूभर:शुभालय कॉलोनी में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Updated on 29-04-2025 12:30 PM

राजधानी के संभ्रांत इलाके शुभालय विलास सोसायटी में शराब की दुकान खुलने के बाद से रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने खुलकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन और उग्र होगा। रहवासी महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री कृष्णा गौर से मुलाकात की।

महिलाओं ने कहा कि यह दुकान उनके परिवार और बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है। हम बच्चों को पार्क में खेलने नहीं भेज पा रहे हैं। डर लगा रहता है कि कोई नशे में धुत व्यक्ति कुछ गलत न कर दे। महिलाओं की पीड़ा सुनकर मंत्री गौर ने भोपाल आबकारी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शराब की दुकान को रहवासी इलाके से तत्काल हटाया जाए।

रोज शराबियों का लगता है जमघट...

शुभालय सोसायटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शराब की दुकान खुलने के बाद से इलाके का माहौल बिगड़ गया है। सुबह से देर रात तक शराबियों का जमघट लगा रहता है। लोग गाली-गलौच करते हैं, राह चलती महिलाओं को परेशान करते हैं। आए दिन झगड़े की नौबत आ जाती है।

अब हालत यह है कि महिलाएं शाम होते ही घर से निकलने से डरने लगी हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णा गौर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, "मैं इस मामले को देख रही हूं। संबंधित अधिकारियों से बात कर ली है। जल्द ही कार्रवाई होगी और दुकान को हटाया जाएगा। रहवासियों की सुरक्षा से समझौता नहीं हो सकता।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.