यही अपेक्षा है कि सरकार के सहयोग से माच कला निरंतर समृद्ध होती रहे - पदमश्री श्री ओम प्रकाश शर्मा

Updated on 05-02-2024 11:56 AM

भारत का हदय अंचल मालवा भारतीय कला संस्कृति से समृद्ध है। यहां की माच कला पिछले दो सौ सालों से लोक मनोरंजन और मूल्यों को प्रसारित करने का माध्यम है। माच कला के अनन्य साधक श्री ओम प्रकाश शर्मा को प्रतिष्ठित पदमश्री से सम्मानित करने की घोषणा हुई है।

श्री ओमप्रकाश शर्मा दस-बारह वर्ष की आयु से ही माच कला में पारंगत होते आ रहे हैं। उन्होने इस कला को समृद्ध बनाने और इसका संरक्षण करने में सुदीर्घ साधना की है। कला के प्रति उनका समर्पण नमन योग्य है। वे अपने कलाकार बनने में अपने गुरू पिता स्वर्गीय श्री शालीग्राम और दादा स्वर्गीय श्री कालूरामजी का योगदान मानते हैं। लोकनाटय कला माच की साधना करते हुए श्री ओमप्रकाश शर्मा स्वयं भी वादय यंत्रों को बजाने में पारंगत हो गये। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश -

माच कला की प्रारंभिक शिक्षा -

10-12 वर्ष की आयु से माच कला में प्रदर्शन कर रहा हूं। मेरे गुरू पिता स्व.श्री शालीग्राम एवं मेरे दादा स्व.श्री कालूरामजी थे।

कला की विशेषताएं -

इस कला में मेरे पिताजी और दादा जी ने स्वर ज्ञान, शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, लोक संगीत एवं विशेष रूप से माच की विधा को सिखाया। इसमें 10-12 महिला एवं पुरूष कलाकार काम करते हैं। इसमें मुख्य रूप ढोलक, हार्मोनियम और सारंगी का उपयोग होता है। पहले जमाने में सारंगी, ढोलक तथा शहनाई का बिगड़ा रूप टोटा से बजाया करते थे।

युवा पीढ़ी का रूझान -

प्रमिता चारेगांवकर, विनीता माहोरकर, पूजा चौहान, गजेन्द्र सिंह, सूर्यप्रकाश वाजपेयी, शनि नागर जैसे कलाकारों से कला को अपनाया। मेरे बेटे भूपेन्द्र एवं विजेन्द्र शर्मा भी कला साधना कर रहे हैं।

सरकार से अपेक्षा -

सरकार की मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों को माच कला में पारंगत किया जा सकता है।

अब तक कितने प्रदर्शन दे चुके हैं

अभी तक 200 से अधिक माच कला का प्रदर्शन दे चुके हैं। भारत रंग उत्सव, चैन्नई, लखनऊ, मुम्बई में माच कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

माच की विषय वस्तु -

स्वयं लिखते हैं। परंपरागत विषय होते हैं। रामायण, राधा-कृष्ण प्रसंगों और ऐतिहासिक विषयों पर लिखी जाती है।

कोई विशेष सम्मान

नये हार्मोनियम बनाने की कला के साथ ही साथ हार्मोनियम, गिटार, मेंडोलीन, वायलीन, तबला, ढोलक बजाना सीखा। वर्ष 2001 में शिखर सम्मान, 2007 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री एपीजे अब्दुल कलाम ने संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, 2014 में राष्ट्रीय तुलसी सम्मान और अब पद्मश्री सम्मान।

सरकारों से अपेक्षा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को बहुत धन्यवाद और हृदय से आभार। वे कलाकारों के मान-सम्मान का ध्यान रखते हैं। यही चाहते हैं कि सरकार के सहयोग से माच कला निरन्तर समृद्ध होती रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.