हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाना आवश्यक: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 29-09-2023 05:10 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, मौलश्री और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र मरावी, कटनी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, शहडोल के जन-प्रतिनिधि श्री अनिल द्विवेदी, छिंदवाड़ा की सुश्री शिवानी पटले, प्रेमलता पटले और रंजना तिवारी ने भी पौधे लगाए। श्रीमती बबीता मिश्रा ने अपने जन्म-दिवस पर पति श्री चंद्रमौलि मिश्रा के साथ पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल द्वारा विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य जन-जागरूकता के लिए हार्ट अवेयरनेस व्हीकल को 19 जिलों के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए आवश्यक सावधानियां और हृदय रोग से बचाव संबंधी उपाय के बारे में जागरूकता बहुत आवश्यक है। लोग सावधानी बरतें, समय-समय पर जरूरी जांच करवाते रहें और प्रारंभिक लक्षण आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। हृदय जागरूकता वाहन 19 जिलों में 30 दिन में 2500 किलोमीटर की यात्रा करते हुए जनता में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करेगा। इस अवसर पर सेज ग्रुप के सीएमडी श्री संजीव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक सुश्री रिंकी अग्रवाल, सलाहकार श्री हितेश वाजपेई तथा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ व चिकित्सक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री संजीव अग्रवाल तथा उनकी टीम ने पौधे-रोपण किया।

ग्वालियर की संस्था " फिर एक प्रयास" ने भी लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ग्वालियर की संस्था "फिर एक प्रयास" के पं. अंकित शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पं. अंकित शर्मा ने अपनी पुस्तक "मेरी नजर में सुंदरकांड" भेंट की। श्री टी.पी. सिंह तथा श्रीमती संतोष सिंह व श्रीमती रीना सिंह साथ थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.