ऊर्जा बचत के लिए 365 दिन सावधानियों का पालन ज़रूरी: श्री मंगुभाई पटेल

Updated on 26-04-2023 05:44 PM

     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ऊर्जा की बचत के लिए 365 दिन छोटी-छोटी सावधानियां और कार्यों का पालन किया जाना ज़रूरी है। आज ऊर्जा की बचत कल के भविष्य की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण अभियान की सफलता के लिए सामाजिक सोच का होना ज़रूरी है। ऊर्जा संरक्षण को आदत बनाने के प्रयास आवश्यक हैं।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज सक्षम “संरक्षण क्षमता महोत्सव 2023” के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री पटेल ने इस अवसर पर आकाश में गुब्बारे उड़ा, जागृति रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया। ऊर्जा संरक्षण शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में सक्षम अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। सक्षम महोत्सव शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पेट्रोलियम संरक्षण संघ के तत्वावधान में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल में किया गया था।

      राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सरकार के प्रयासों में समाज की सहभागिता उसकी सफलता का आधार होती है। सामान्यत: देखा गया है कि माता-पिता, संतान के सुखी भविष्य के लिए धन की बचत करते है किन्तु पर्यावरण की अनदेखी करते है, जबकि भावी पीढ़ी का भविष्य धन से नहीं, स्वस्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण से ही सुरक्षित हो सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी ने कहा था कि पृथ्वी हर आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन हर आदमी के लालच को वह पूरा नहीं कर सकती है। बापू के इसी भाव के साथ दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण की विरासत देने के लिए दुनिया का नेतृत्व कर रहें है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मोदी जी द्वारा पंचामृत की पाँच प्रतिबद्धताएँ तय कर के अर्थव्यवस्था की कार्बन इंटेन्सिटी को 45 प्रतिशत से भी कम करते हुए वर्ष 2070 तक नेट जीरो करने के लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। सभी जिलों में कंप्रेस्ड गैस और कंप्रेस्ड बायोगैस के नेटवर्क द्वारा आत्म-निर्भरता के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करने के प्रयासों में दुनिया में अग्रणी है। भारत दुनिया का पहला देश है जो बी.एस.-4 से सीधे बी.एस.-6 में गया है।

   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि पेट्रोलियम आयात एवं प्रदूषण को कम करने के लिए पेट्रोल में इथनॉल मिलाने की पहल से गन्ना उत्पादक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। कचरे, पराली, खराब अनाज और अनुपयोगी खाने के तेल से बायोडीजल बनाने और नगरीय कचरे से बिजली उत्पादन के नवाचार सराहनीय है। महोत्सव में ऊर्जा के संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों का संचालन सराहनीय पहल है। सक्षम 2023 का नारा ऊर्जा संरक्षण नेट जीरो की ओर हमारे ऊर्जा संरक्षण प्रयासों और संभावनाओं की प्रभावी अभिव्यक्ति है।

प्रारम्भ में राज्यपाल का कार्यक्रम के राज्य स्तरीय समन्वयक कार्यपालक निदेशक, इंडियन आयल कारपोरेशन श्री दीपक कुमार बासु ने अभिनन्दन किया। स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन राज्य प्रमुख, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड श्री पी. मोतीरमानी ने किया। मंच पर उप महाप्रबंधक गेल इंडिया लिमिटेड श्री बट्टू कोटेश्वर राव और उप महाप्रबंधक रिटेल, श्री प्रशांत कुमार शुक्ल भी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.