कांग्रेस नहीं, यह भाजपा है… यहां संगठन से ऊपर कोई नहीं’, ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी ने दिया संदेश

Updated on 05-12-2024 12:19 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी की हार को लेकर भाजपा की आंतरिक खींचतान में कई नेताओं के निशाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ गए हैं। भाजपा ने उन्हें स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पार्टी में संगठन से ऊपर कोई नहीं है।दरअसल, ज्योतिरादित्य ने विजयपुर विधानसभा सीट पर हार को लेकर कहा था कि मुझे चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जाता तो मैं अवश्य जाता। प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने इसकी प्रतिक्रिया में जो बयान जारी किया, वह उनका विचार ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बनी सहमति को दर्शाता है।

इसमें कहा गया कि सिंधिया को प्रचार के लिए आमंत्रित किया गया था। इसका परोक्ष संदेश यही है कि वह (सिंधिया) पार्टी के अनुशासन में रहें। यहां की कार्य संस्कृति कांग्रेस की तरह नहीं है कि कोई खुद को पार्टी से ऊपर रखे और बयान देकर संगठन को घेरने का प्रयास न करें।

दिल्ली तक पहुंच गई सिंधिया की बात

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि ज्योतिरादित्य के बयान को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी गंभीरता से लिया है और उनकी सहमति के बाद ही संगठन का बयान सामने आया।


दरअसल, विजयपुर में भाजपा को मिली करारी पराजय का ठीकरा किस के सिर फोड़ा जाए, अब इसे लेकर राजनीति तेज हो गई है। पहले तो भाजपा ने यह कहकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया कि स्वतंत्रता के बाद से ही यह सीट कांग्रेस की रही है।


इसी बीच जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी विजयपुर हार पर सवाल उठाया तो हंगामा होना स्वाभाविक था। सिंधिया के यह कहने 'अगर मुझे बुलाया जाता तो मैं जरूर जाता' पर सत्ता- संगठन ने आपत्ति ली।


केंद्रीय नेतृत्व को बताया गया। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा की ओर से जारी जवाब में कहा गया कि विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल था।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विजयपुर में प्रचार के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को आमंत्रित किया था। पार्टी के इस बयान से सिंधिया का सच भी सामने आ गया।


समझिए सिंधिया ने क्यों बनाई उपचुनाव से दूरी

ग्वालियर-चंबल में वर्चस्व की लड़ाई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत विजयपुर से प्रत्याशी थे। उनकी जीत से केवल दो नेताओं का कद प्रभावित हो सकता था। पहला नाम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का था, क्योंकि उन्होंने ही रामनिवास को लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में लाने के लिए तैयार किया था।

यदि रामनिवास रावत जीत जाते तो ग्वालियर- चंबल की राजनीति में नरेंद्र सिंह तोमर का कद बढ़ जाता। रामनिवास की जीत से दूसरे प्रभावित होने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया थे, यदि रामनिवास जीतते तो सिंधिया का क्षेत्र में वर्चस्व कम होता। इसी वर्चस्व की लड़ाई में ज्योतिरादित्य ने उपचुनाव से दूरी बनाए रखी।

पहले ज्योतिरादित्य के करीबी थे रामनिवास

रामनिवास रावत से ज्योतिरादित्य सिंधिया की हालिया नाराजगी की वजह बहुत पुरानी नहीं है। कांग्रेस में रहते हुए वह ज्योतिरादित्य के बेहद करीबी थे। वर्ष 2020 में जब ज्योतिरादित्य के साथ रामनिवास ने कांग्रेस नहीं छोड़ी, तो वह नाराज हो गए थे।

यही वजह है कि ज्योतिरादित्य ने भी विजयपुर उपचुनाव से दूरी बनाकर रखी, जिसका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ा। छह बार कांग्रेस से विधायक रहे रामनिवास इसी वर्ष जुलाई में त्यागपत्र देकर भाजपा में आए थे और उन्हें मंत्री बनाकर उपचुनाव लड़वाया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.