प्रस्ताव देकर निवेश नहीं करना बाध्यकारी नहीं… मध्य प्रदेश में निवेशक को दिया जा रहा भरोसा

Updated on 17-01-2025 12:14 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार राज्य में निवेश लाने के लिए नित नए प्रयास कर रही है। इंग्लैंड और जर्मनी दौरे पर गई राज्य की टीम ने निवेश के इच्छुक निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि वे मध्य प्रदेश में निवेश करें, उन पर किसी भी प्रकार की कोई वैधानिक कार्रवाई नहीं की जाएगी। निवेश प्रस्ताव देने के बाद यह भी जरूरी नहीं होगा कि वे निवेश करें हीं। इस बाध्यता से उन्हें छूट दी जाएगी।अगर निवेशक को प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल नहीं लगता है, तो वह निवेश से पीछे भी हट सकेंगे। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अधिकारियों ने भले ही यह प्रयोग किया हो, लेकिन भविष्य में देखी जा रही निवेश की संभावनाओं पर इसका विपरीत असर पड़ेगा।

पहले भी की गई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और देश- विदेश में किए गए रोड शो में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव मिले, लेकिन उनमें से धरातल पर कुछ प्रस्ताव ही उतर पाए हैं। इधर, सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम, बिना अनुमति उद्योग की स्थापना सहित जो वादे उद्योग जगत से किए हैं, उन्हें धरातल पर उतारने पूरा भी किया जा रहा है।

हालांकि अब भी कुछ कमियां है, जैसे उद्योगों की स्थापना से जुड़े विभागों के अधिकारियों की कार्य संस्कृति में सुधार लाना पड़ेगा। ऐसा हुआ तो मध्य प्रदेश देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां सर्वाधिक निवेश होता है।

उद्योग के लिए आवंटित जमीन किराए पर देने वालों की लीज निरस्त करेगी सरकार

  • राज्य सरकार ने जमीन लेकर इसका दूसरे प्रयोजन में उपयोग करने वालों पर भी सख्ती की है। सरकार का उद्देश्य है कि जमीन अगर उद्योग के लिए दी गई है तो उसका उपयोग भी उसी के लिए हो।
  • उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार से आवंटित जमीन पर फैक्ट्री न लगाकर शोरूम बनाकर व्यावसायिक उपयोग करने या किराए पर देने वालों से जमीन वापस ली जाएगी।
  • 208 औद्योगिक क्षेत्रों में नौ हजार से अधिक उद्योग विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में 4100 हेक्टेयर में 208 औद्योगिक क्षेत्र बनाए गए हैं। इनमें 12,500 भूखंड आवंटित हैं और नौ हजार से अधिक उद्योग स्थापित है।
  • एमपीआइडीसी की मध्य प्रदेश में 115 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में 30 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में 112 विकसित या विकासशील औद्योगिक क्षेत्र और 14 ग्रीनफील्ड स्थल हैं।
  • 10 साल में कुल निवेश प्रस्तावों में से 10 प्रतिशत पूंजी निवेश

    मध्य प्रदेश में 10 साल में 30 लाख 13 हजार 41.607 करोड़ रुपये के 13 हजार 388 निवेश प्रस्ताव आए। इनमें तीन लाख 47 हजार 891.4039 करोड़ रुपये के 762 पूंजी निवेश हुए हैं। इन पूंजी निवेश से प्रदेश में दो लाख सात हजार 49 बेरोजगार को रोजगार मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.