हमारी कोशिश है बेटियों की जिन्दगी में कोई कमी न रहे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-05-2023 06:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बेटियों की जिन्दगी में कोई कमी नहीं रहे। बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाए। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा बेटियों की प्रगति के लिए अनेक योजनएँ संचालित की जा रही हैं। परिवार और समाज को बेटी के विवाह में कोई परेशानी न हो और विवाह संस्कार पूर्ण उल्लास आनंद के वातावरण में संपन्न हो, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना आरंभ की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान खुरई सागर में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। सम्मेलन में खुरई से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिणय-सूत्र में बंध रहे 699 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यही कामना है कि सभी नव-दम्पत्ति का जीवन सुख से बीते और सभी के जीवन में रिद्धी-सिद्धी आए। ससुराल जाने वाली बेटियाँ प्रसन्न रहे और नव विवाहित दम्पत्ति अपने आचरण और व्यवहार से दोनों परिवारों का मान-सम्मान बढ़ाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों की जिन्दगी बदलने के लिए ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना, पढ़ाई में सहायता के कार्यक्रम तथा अन्य प्रोत्साहन योजनाएँ लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह विकास पुरूष हैं, वे खुरई सहित संपूर्ण प्रदेश के विकास के लिए निरंतर सक्रिय और समर्पित रहते हैं।

सम्मेलन में 673 विवाह और 26 निकाह संपन्न हुए, जो 111 पंडित और 5 काजी द्वारा कराए गए। परिणय-सूत्र में बंध रहे प्रत्येक जोड़े के खाते में 49 हजार रूपये आरटीजीएस से अंतरित किए गए। सागर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक बीना श्री महेश राय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती नन्नी बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष श्री जमना प्रसाद अहिरवार तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.