महिलाओं एवं बच्चियों को कार्य स्थल पर सुरक्षित वातावरण दिलाना हर संस्था का दायित्व है- मंत्री श्री गौतम टेटवाल

Updated on 13-06-2024 06:48 PM

महिलाओं एवं बच्चियों को कार्य स्थल पर सुरक्षित माहौल देने के लिये संस्था के अधिकारी-कर्मचारियों को सतत प्रयास करना चाहिए। महिलाओं एवं बच्चियों को कार्य स्थल पर सुरक्षित वातावरण दिलाना हर संस्था का दायित्व है।सुरक्षित माहौल में ही महिलाएं अपनी क्षमता एवं ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर समाज और देश के विकास के महत्वपूर्ण भूमिका निभा पायेंगी। यह बात कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने आईटीआई गोविन्दपुरा में “जेंडर सेंसटाइजेशन एवं पोश” विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। महिलाओं का यह अधिकार है कि वे सुरक्षित एवं सामान्य माहौल में काम करने की सुविधाएं प्राप्त करें। महिलाएं आज हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उपलब्धियों के नये कीर्तिमान हासिल कर रही हैं।

मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि सभी प्रदेश की सभी आईटीआई एवं हॉस्टल में महिलाओं एवं बच्चियों को सर्वोत्तम व्यवस्था देने के लिये शासन-प्रशासन निरंतर कार्यरत है। साथ ही हर संस्था में पोश (प्रोटेक्शन अगेंस्ट सेक्जुअल हेराशमेंट) के तहत समिति गठित कर महिलाओं की शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई होना चाहिये।

तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास तथा रोजगार सचिव डॉ. संजय गोयल ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों को घर के बाहर ऐसा वातावरण मिलना चाहिए कि वे सुरक्षित महसूस करें। उन्हें जेंडर न्यूट्रल नहीं बल्कि जेंडर फेवर्ड वातावरण देने की कोशिश होनी चाहिए। संचालक कौशल विकास सुश्री हर्षिका सिंह ने कार्यशाला के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेंडर सेंस्टाइजेशन एवं पोश का क्रियान्वयन कर ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को शैक्षणिक संस्थाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यूएन वीमेन जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती जोयात्री ने बताया कि कई क्षेत्र ऐसे है जहां पुरूषों की संख्या ज्यादा होती है ऐसी जगह में जेंडर सेंसटाइजेशन एवं पोश का उचित क्रियान्वयन कर महिलाओं को कार्य के लिए बेहतर वातावरण देने की आवश्कता है। वर्कशॉप में एडवोकेट एवं जेंडर कन्सलटेंट यूएन वीमेन श्री सौम्य भोमिक ने पोश के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्टूडेंट एवं महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.