लगा किसी फिल्म की शूटिंग हो रही:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी को टक्कर मार भागा ट्रक... 148 किमी में 6 थानों के 8 पुलिस वाहनों को रौंदा

Updated on 01-02-2025 01:18 PM

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के काफिले में टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक (कैटर) ड्राइवर ने भोपाल से राजगढ़ तक 148 किमी तक उत्पात मचाया। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ट्रक का पीछा किया, लेकिन तब तक 6 थानों के 8 पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

आरोपी ने गांधी नगर पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ी। गांधीनगर एएसआई नीरज चोपड़ा और ब्यावरा देहात थाने के हवलदार संतोष वर्मा को कुचलने की कोशिश की। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने शुजालपुर निवासी आरोपी ट्रक ड्राइवर अजय मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी फरार है।

साथी - गाड़ी पीछे ले, जो रास्ते में आए उस पर चढ़ा दे  

घायल एएसआई और हवलदार ने एफआईआर में बताया है ब्यावरा के कचनारिया टोल प्लाजा पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक रुकवा लिया था। तभी ट्रक में बैठे ड्राइवर के साथी ने चिल्लाकर कहा, गाड़ी पीछे ले, जो रास्ते में आए उन पर गाड़ी चढ़ा दे। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से रिवर्स कर पुलिस वालों को कुचलना चाहा। इसी दौरान गांधी नगर, देहात थाने के एएसआई-हवलदार घायल हुए और पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

गुरुवार रात 9:30 बजे बीडी शर्मा का काफिला लालघाटी के पास से गुजर रहा था, तभी उसके एक वाहन को ट्रक (एमएच 40 सीटी 3247) ने कट मारा। काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना भोपाल पुलिस कंट्रोल रूप्म को दी। कंट्रोल रूम से गांधी नगर थाने की ओर जा रहे ट्रक को रोकने के लिए थाने के सामने बेरिकेडिंग की गई। पुलिस ने यहां उन्हें रोका, लेकिन ड्राइवर ने गेट नहीं खोले।

इस बीच पहले ड्राइव कर रहा युवक ड्राइविंग सीट से हट गया और उसके साथी ने स्टेयरिंग संभाल ली। फिर उसने बेरिकेडिंग तोड़ते हुए ट्रक की रफ्तार बढ़ा ली और राजगढ़ की और बढ़ गया। एसआई अयाज चांदा और एएसआई नीरज चोपड़ा ने स्टाफ के साथ उसका पीछा शुरू किया। वायरलेस पर चले पॉइंट के बाद कुरावर थाने की पुलिस चौकी से हवलदार मनोज सिंह व ब्यावरा देहात थाने के हवलदार संतोष वर्मा भी उसके पीछे लग गए।

कचनारिया टोल प्लाजा पर पुलिस ने उसे रोका, लेकिन उसने ट्रक रिवर्स लिया और नीरज व संतोष को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वह ट्रक लेकर ब्यावरा देवास रोड पर निकल गया। पचोर उदनखेड़ी टोल तक करीब 41 किमी के बीच उसने ट्रक से पुलिस और आम वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया। ये देख दोनों आरोपी ट्रक से कूदकर भागने लगे, लेकिन ड्राइवर अजय को पकड़ लिया।

नशे में धुत था ड्राइवर ब्यावरा के देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि शुजालपुर निवासी शकील उर्फ गोलू शेख का टुक लेकर अजय मालवीय कोलकाता गया था। वहां से प्याज बेचकर वह अपने साथी के साथ लौट रहा था। वह नशे में धुत था। अजय और उसके साथी के खिलाफ गांधी नगर, कोहेफिजा नरसिंहगढ़ थाने में एक-एक और ब्यावरा देहात थाने में 2 एफआईआर दजर् की गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.