विकास कार्यों का लाभ नागरिकों को मिले, यह भी सुनिश्चित हो : मंत्री श्री विजयवर्गीय

Updated on 20-02-2024 12:01 PM

नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अमृत मिशन 1.0 में जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन, पार्क और स्ट्रॉम वॉटर के तहत हुए विकास कार्यों का लाभ शहरी क्षेत्र के नागरिकों तक पहुँचा है। इसका अध्ययन मैदानी अमले से कराया जाये। उस रिपोर्ट की आगामी बैठक में समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र से मिलने वाली राशि का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाये। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज मंत्रालय में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास श्री नीरज मण्डलोई और आयुक्त नगरीय विकास श्री भरत यादव भी मौजूद थे।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र में पेयजल से संबंधित कार्य आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए तय समय-सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किये जायें। बैठक में बताया गया कि अमृत-1.0 में 215 परियोजनाओं पर करीब 6,801 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई थी। इसमें से 199 परियोजनाओं पर करीब 4,353 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। जल आपूर्ति की योजनाएँ इंदौर और डबरा में संचालित हो रही हैं। सीवरेज की योजना सागर, गुना, दतिया, कटनी, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली और रतलाम में चल रही हैं। शहरी परिवहन के अंतर्गत 20 कम्पनियों का गठन कर 1525 बसों का संचालन किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि अमृत-2.0 मिशन एक अक्टूबर, 2021 से 413 नगरीय निकाय में शुरू किया जा चुका है। मिशन के तहत मार्च-2027 तक कार्य किये जायेंगे। मिशन में करीब 12 हजार 860 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने निर्देश दिये कि मिशन में केन्द्र से मिलने वाली राशि को प्राप्त करने के ठोस प्रयास हों। मिशन अमृत-2.0 में सीवरेज, पेयजल, जल संरचना उन्नयन और पार्क विकास के कार्य किये जा रहे हैं।

मेट्रो प्राथमिक कॉरिडोर सितम्बर-2024 तक होगा शुरू

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय ने आज भोपाल-इंदौर परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना का कार्य टाइम फ्रेम बनाकर किया जाये। बैठक में बताया गया कि भोपाल-इंदौर मेट्रो में प्राथमिक कॉरिडोर में नागरिकों को सेवा सितम्बर-2024 से मिलना शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर और भोपाल महानगरों में आबादी का घनत्व कम हो, इसे ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवा विस्तार की योजना तैयार की जाये। भोपाल में 27.87 किलोमीटर लम्बाई की मेट्रो पर करीब 7 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इंदौर मेट्रो का कॉरिडोर 31.55 किलोमीटर का तैयार किया जा रहा है। इस पर 7501 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह दोनों परियोजनाएँ दिसम्बर-2026 तक पूरी की जायेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.