सुनीता विलियम्स को स्टारलाइनर से वापस न लाना था सही फैसला, नासा ने किया बड़ा खुलासा, वापसी में आई थी ये खराबी

Updated on 13-09-2024 06:33 PM
वॉशिंगटन: अंतरिक्ष में फंसे बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल ने पिछले सप्ताह पृथ्वी पर वापसी की है। तकनीकी खराबियों के कारण इसमें देरी हुई है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होने के छह घंटे बाद अंतरिक्ष यान न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में पैराशूट के जरिए उतरा। जब यह उतर रहा था तब अंधेरा था और रेगिस्तान में यह ऑटोपायलट मोड पर उतरा। जून में यह स्पेस में गया था, लेकिन थ्रस्टर में खराबी के कारण वहीं फंस गया। वापसी से पहले कई महीनों तक ड्रामा चलता रहा। बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ले जाया गया था। यह स्टारलाइनर का पहला मानव मिशन था। हालांकि दोनों अंतरिक्ष यात्री इसके जरिए वापस नहीं लौटे हैं।

स्टारलाइनर में खराबी के कारण इसके जरिए अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी जोखिम भरी थी। नासा के वैज्ञानिकों ने इसकी जगह उन्हें स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन के जरिए वापस पृथ्वी पर लाने का विकल्प चुना है। इस निर्णय का मतलब है कि स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री फरवरी तक रहेंगे। तकनीकी खराबियों के कारण नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के मैनेजर स्टीव स्टिच ने बिना चालक दल के कैप्सूल के वापसी की प्रशंसा की। इसके साथ ही वापसी को बुल्सआई लैंडिंग बताया। मतलब यह एकदम निशाने पर उतरा। ISS और नासा के विमानों पर लगे कैमरों ने स्टारलाइनर को उतरने में मदद की।

वापसी के दौरान आई खराबी


स्टारलाइनर की वापसी के दौरान एक और थ्रस्टर में खराबी आई। वहीं पूरा सिस्टम कुछ समय के लिए बंद हो गया था। ऐसे में यह किस्मत की बात है कि स्टारलाइनर सुरक्षित आ गया। स्टिच ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस न लाने का सही फैसला लिया था। हम सभी सफल लैंडिंग से खुश हैं। फिर भी हमारे मन में एक ही भावना है कि हम जैसा चाहते यह वैसा नहीं हुआ।' कैप्सूल की वापसी बोइंग की ओर से व्यापक परीक्षण के बाद हुई। तब कहा गया था कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए सुरक्षित है।

नासा के लिए सुरक्षा जरूरी


नासा ने फैसला लिया है कि वह स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाएगा। सुनीता विलियम्स ओर विल्मोर आज पृथ्वी के साथ जुड़कर स्पेस से बातचीत करेंगे। नासा के प्रशासक बिल नेल्स ने अगस्त में कहा था कि अंतरिक्ष की उड़ान जोखिम भरी होती है। भले ही यह सबसे सुरक्षित ही क्यों न हो। उन्होंने कहा, 'एक टेस्ट फ्लाइट न तो सुरक्षित है और न ही रेगुलर चलने वाली उड़ान है। बुच और विलियम्स दोनों को स्पेस स्टेशन पर रखने और बिना चालक दल के स्टारलाइनर को वापस लाना सुरक्षा को लेकर हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.