छोटे भाई की शादी थी, माता पूजन के दौरान गुम गहने ढूंढने झुका बड़ा भाई फिर नहीं उठा; साइलेंट अटैक ने ली जान

Updated on 13-02-2025 12:01 PM
अशोकनगर: अशोकनगर जिले के उरझुरु गांव में एक युवक की छोटे भाई की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 30 वर्षीय कुलदीप शर्मा की सोमवार शाम माता पूजन के दौरान अचानक मौत हो गई। माना जा रहा है कि मौत का कारण साइलेंट अटैक है। कुलदीप एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। वह माता पूजन के दौरान एक रिश्तेदार महिला का गिरा हुआ जेवर ढूंढ रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े और दोबारा उठ नहीं पाए। साइलेंट अटैक ने चिंता बढ़ा दी है।

कुलदीप के छोटे भाई की शादी 12 फरवरी को होनी थी। सोमवार शाम घर में माता पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। कुलदीप के रिश्तेदार शिवकुमार शर्मा ने बताया कि वह मोबाइल से कुलदीप की तस्वीरें ले रहे थे। तभी एक महिला का कान का जेवर गिर गया। अंधेरा होने के कारण कुलदीप ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई और जेवर ढूंढने के लिए झुका। अचानक वे वहां गिर पड़ा और उठ नहीं पाया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण साइलेंट अटैक लग रहा है।

परिवार में मातम का माहौल


कुलदीप शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। सोमवार को भी वे शादी के बाकी बचे कार्ड बांटने गए थे। शाम को माता पूजन के लिए वे कुछ देर पहले ही घर लौटे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों भरा माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल जाएगा। कुलदीप की अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की तैयारियों की जगह अब घर में मातम छाया हुआ है। यह घटना मध्यप्रदेश में बढ़ते साइलेंट अटैक के मामलों की गंभीरता को दर्शाती है। हाल ही में विदिशा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

साइलेंट अटैक क्या है ?


साइलेंट अटैक को मेडिकल भाषा में साइलेंट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन कहा जाता है, दिल का दौरा पड़ने का एक ऐसा प्रकार है जिसमें सामान्य लक्षण जैसे सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ नहीं होते हैं। इसलिए इसे पहचानना मुश्किल होता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है। युवाओं में बढ़ते साइलेंट अटैक के मामलों को देखते हुए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित जांच बेहद जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.