
जबलपुर : आईटीसी होटल्स ने वेलकम होटल जबलपुर के शुभारंभ के साथ मध्य भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है। यह बुंदेलखंड के इस पूर्ववर्ती क्षेत्र के प्रति आईटीसी का सम्मान है। पूरे भारत में वेलकमहोटल ब्रांड का हो रहा विस्तार टियर 2 और टियर 3 शहरों में ब्रांड के रणनीतिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने का उदाहरण है। इस ब्रांड की मौजूदगी से इन शहरों को अद्वितीय और समृद्ध अनुभव मिलता है। आउटडोर और इनडोर सहित 15,000 वर्ग फुट से अधिक के बैंक्वेट स्पेस में फैला यह होटल डेस्टिनेशन वेडिंग, ग्रैंड एंड इंटीमेट गेदरिंग और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए आदर्श विकल्प है। यह होटल पारंपरिक वास्तुकला का प्रतीक है। बेहतरीन तरीके से डिजाइन किए गए 122 कमरों एवं सुइट्स के साथ वेलकमहोटल जबलपुर शहर के प्राकृतिक सौंदर्य के शानदार दृश्यों एवं कालातीत आकर्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं का एक सुखद मिश्रण प्रदान करता है।
आईटीसी होटल्स के चीफ एक्जीक्यूटिव अनिल चड्ढा ने कहा, “बिजनेस एवं लेजर लोकेशंस दोनों ही मामलों में वेलकमहोटल ब्रांड का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। वेलकमहोटल जबलपुर का शुभारंभ आईटीसी होटल्स के एसेट ग्रोथ एवं विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह एसेट वेलकमहोटल ब्रांड की मूल भावना के अनुरूप है। इस ब्रांड के प्रत्येक होटल को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे संबंधित क्षेत्र की खूबियों की झलक दिखे और आने वाले मेहमानों को उस शहर से जुड़ाव का अनुभव करते हुए यहां रहने का पूरा आनंद मिले।”
एआरवी होटल्स के डायरेक्टर राजेश जैन ने कहा, "एआरवी होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, जबलपुर में आईटीसी होटल्स द्वारा वेलकमहोटल के भव्य उद्घाटन की घोषणा करते हुए उत्साहित है। यह शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा और इसे नई पहचान देगा। अत्याधुनिक कमरों के साथ-साथ सामाजिक एवं एमआईसीई सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करने वाली बैंक्वेट सुविधा से लेकर ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट वेलकमकैफे रेवा में बेहतरीन डाइनिंग एक्सपीरियंस, मॉडर्न फिटनेस सेंटर और रूफटॉप पूल तक हर चीज को सोच-समझकर डिजाइन किया गया है। वेलकमहोटल जबलपुर बरगी हिल्स में स्थित है, जो इसे एक आदर्श ब्लीजर डेस्टिनेशन बनाता है।"
होटल के डाइनिंग विकल्पों में ऑल डे डाइनिंग रेस्टोरेंट वेलकमकैफे रेवा, डो एंड कंपनी शामिल हैं, जिससे फ्रेशली बेक्ड ट्रीट एवं प्रीमियम बेवरेज, गॉमे कॉफी एवं चाय का आनंद मिलता है। वेलकम्सथालिका एक पारंपरिक थाली है जिसमें स्थानीय व्यंजनों जैसे "चक्की का साग" और "दूधी हलवा" को शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र की पाक कला की विरासत की झलक मिलती है। वेलकमहोटल जबलपुर में मनोरंजन एवं स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया है। यहां शानदार फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल और जल्द ही खुलने जा रहा ‘के बाय काया कल्प स्पा’ भी है, जहां उपचार के पारंपरिक तरीके अपनाए जाएंगे।
शहर को करीब से देखने के इच्छुक लोगों के लिए वेलकमहोटल जबलपुर शानदार गंतव्य है। यह मदन महल किला, भेड़ाघाट और राणा दुर्गावती संग्रहालय जैसे प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों के नजदीक स्थित है। वेलकमहोटल जबलपुर से भेड़ाघाट की प्रसिद्ध संगमरमर की चट्टानों एवं धुआंधार झरनों तक जाना और प्राचीन चौसठ योगिनी मंदिर के दर्शन करना भी सुगम है। नर्मदा नदी के तट पर होने वाली नर्मदा आरती भी यहां एक दिव्य वातावरण बनाती है। यहां सुखदायक मंत्रों के साथ पूरी नदी प्रकाशित हो जाती है।
वन्यजीव प्रेमी कान्हा, पन्ना, पेंच और बांधवगढ़ के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों की यात्रा भी कर सकते हैं, जो होटल से लगभग तीन से पांच घंटे की दूरी पर स्थित हैं। यात्री होटल से मात्र 18 किमी दूर स्थित डुमना नेचर रिजर्व में सफारी का आनंद भी ले सकते हैं। यहां के जंगल विभिन्न वनस्पतियों और तेंदुए, सूअर, चीतल एवं सियार जैसे वन्यजीवों का आवास हैं।