जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग:सभी पैसेंजर को उतारकर जांच की जा रही

Updated on 01-09-2024 01:15 PM

जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 E-7308 की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयरपोर्ट पर बम और डॉग स्क्वायड सहित सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी पहुंचे हैं। सीआईएसएफ के अलावा महाराष्ट्र पुलिस भी मौजूद है।

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भी अधिकारी पहुंचे हैं। यहीं से रविवार सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट ने 71 पैसेंजर्स को लेकर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इसे 9:40 पर हैदराबाद में उतरना था। लेकिन 9:10 पर नागपुर एयरपोर्ट पर इसे लैंड कराया गया।

69 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर सवार

नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है। हम उनसे संपर्क में हैं।

इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने कहा, 'विमान में 69 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार हैं। जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल ज्योतिस्मिता सैकिया वॉशरूम गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़े पर नीली स्याही से लिखा मैसेज दिखा। इसमें लिखा था- 'विस्फोट @ 9:00 पूर्वाह्न।'

सैकिया ने पायलट को सूचना दी। जिसने एरिया ट्रैफिक कंट्रोल, नागपुर को सूचना दी। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। एमआईएल सुरक्षा और टर्मिनल विभाग द्वारा बम खतरा आकलन समिति को जानकारी दी गई।

इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। फिलहाल, फ्लाइट के भीतर रखे सामान की जांच की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा टीम इस बात की भी जानकारी जुटाने में लगी है कि ये मैसेज किसने और कब लिखा?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.