जागेश्वरी माता मंदिर लोक विकसित किया जायेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 02-10-2023 12:50 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंदेरी के ऐतिहासिक जागेश्वरी माता मंदिर में जागेश्वरी माता मंदिर लोक बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अशोकनगर जिले की चंदेरी तहसील में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अशोक नगर और चंदेरी क्षेत्र के विकास के लिये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों के लिये सूखे के संकट में हर संभव मदद की जायेगी। राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्हें सर्वे कराकर जल्द राहत राशि वितरित की जाएगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री के.पी. यादव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें और बड़ी संख्या में आम-जन उपस्थित थे।

मैं जनता से दूर नहीं रह सकता हूँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने जनता के कल्याण की योजनाओं को लागू किया है। पिछली सरकार ने हमारी कई योजनाएं बंद कर दीं थी। हमारी सरकार ने कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया है। बहनों के दुख दर्द दूर करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ। मेरे मन में विचार आया कि बहनों को साल में एक बार पैसा देने से काम नहीं चलेगा। हर महीने एक हजार रुपए उनके बैंक खातों में डालूंगा। यह राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी है। धीरे-धीरे लाड़ली बहनों के खातें में यह राशि बढ़ाकर तीन हजार कर दी जाएगी। बहनों के सारे दु:ख दूर कर दिए जाएंगे।

मैंने बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान बढ़ाया है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक नई सामाजिक क्रांति है। बहनों को पैसा नहीं दिया, उनका सम्मान, इज्जत और मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे पात्र लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाकर दिए जाएंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को बिना जमीन के नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की बहनों को अब रसाई गैस 450 रुपए में दी जाएगी। जिन लाड़ली बहनों के नाम रसोई गैस नहीं है, उनके पति के नाम पर दर्ज सिलेंडर बहनों के नाम ट्रांसफर किया जाएगा।

बेटा-बेटियों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब और ग्रामीण बच्चों के लिए निजी स्कूलों से भी बेहतर सीएम राइज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पांचवी और आठवीं पास करके दूसरे गांव जाने वाले बच्चों को साइकिल, बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और अपनी शाला में टॉप करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेडिकल, आईआईटी, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरवाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर घर में परिवार के एक सदस्य को रोजगार देंगे।

चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंदेरी में आज चंदेरी को 50 बिस्तर के अस्पताल की सौगात दी है। चंदेरी क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। यहां का किला और साड़ी विश्व में प्रसिद्ध हैं। चंदेरी में राजघाट परियोजना से पीने का पानी पहुंचाया है। मध्यप्रदेश में बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में महिलाओं, बेटा-बेटियों, किसानों, युवाओं, गरीबों सहित सभी वर्गों के हित में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना के तहत दो हजार पट्टे वितरित किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.