जय मां भवानी हिंदू संगठन ने निकाली सेंसर बोर्ड की अर्थी, फिल्म 'आदिपुरुष' किया विरोध

Updated on 29-06-2023 06:22 PM

भोपाल । भगवान राम के जीवन पर केंद्रित फिल्म 'आदिपुरुष' का विरोध जारी है। बुधवार को शहर में जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सेंसर बोर्ड की अर्थी निकाली। पुठा मिल मैदान से शुरू हुई यात्रा नादरा बस स्टैंड, भोपाल टाकीज, पुलिस आयुक्त जोन क्रमांक-तीन शाहजहांनाबाद तक गई। इस दौरान जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाहजहांनाबाद चौराहा पर सेंसर बोर्ड, मनोज मुंतशिर, निर्देशक ओम राऊत का पुतला दहन किया गया। पुलिस को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन दिया।

संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया गया है, उससे हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व में रह रहे सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई है। हमारी मांग है कि 'आदिपुरुष' फिल्म के निर्देशक ओम राउत एवं लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। सेंसर बोर्ड कि समिति को तत्काल भंग करने की भी मांग की है। प्रदेश में जल्द ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रखी गई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारा संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया गया है, उससे हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व में रह रहे सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई है। हमारी मांग है कि 'आदिपुरुष' फिल्म के निर्देशक ओम राउत एवं लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। सेंसर बोर्ड कि समिति को तत्काल भंग करने की भी मांग की है। प्रदेश में जल्द ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रखी गई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारा संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि यह फिल्म रामचरितमानस पर आधारित है, जिसमें भगवान श्रीराम की जीवनी बताई गई है। लेकिन इस फिल्म में हिंदुओं के आराध्य देव भगवान श्रीराम के बारे में मनगढंत कहानियां बताई गई हैं। यह हिंदुओं की आस्था के साथ ही नहीं, भारत देश की महान संस्कृति के साथ भी खिलवाड़ है। इसे किसी तरह भी सहन नहीं किया जा सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.