जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) मनाएगा “दिवाली सेवा वाली”

Updated on 23-10-2024 02:54 PM

इंदौर – जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने दिवाली के पावन पर्व पर एक विशेष पहल की है। जीतो यूथ अपने सदस्यों के सहयोग से विभिन्न आश्रमों और गैर सरकारी संगठनों के 1200 से अधिक अनाथ एवं विशेष रूप से सक्षम (स्पेशियली एबल्ड) बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने जा रहा है।

24 अक्टूबर को शाम 5 बजे से ब्रिलिएन्ट कन्वेन्शन सेंटर में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वादिष्ट भोजन और उपहारों की व्यवस्था की गई है। जीतो (JITO) ने इस अवसर पर 200 से अधिक बच्चों को एक वर्ष की शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया है। जीतो के बोर्ड सदस्यों ने अपने जन्मदिन पर एक बच्चे की शिक्षा का खर्च उपहार में देने का संकल्प लिया है।

जीतो के प्रतिनिधि ने कहा, "हमारा लक्ष्य युवाओं को एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है। हम गरीब बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

जीतो ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इस अभियान के तहत, बच्चों को स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बोर्ड, शौचालय और स्वच्छता सुविधाएं, और नियमित स्वास्थ्य जांच प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर जीतो ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें बच्चों को एकता और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों को एक मंच प्रदान करेगा जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे और एक - दूसरे के साथ जुड़ सकेंगे।

इस कार्यकर में 350 से अधिक युवा वॉलन्टियर्स भाग लेकर बच्चों के जीवन में खुशियां भरने का प्रयास करेंगे। अभियान में मयंक दोषी, प्रतीक सूर्या, अनल जैन, निमित चेलावत, अनुज जैन, मनाल सुराना, प्रखर मेहता, दिव्य दोशी, कृष मेहता, उर्जा मेहता, शिक्षा बोथरा, रागिनी बाफना, विदुषी जैन, गृश्मा जैन, रिद्धि कांकरिया और प्रसिद्धि कांकरिया जैसे युवाओं ने अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जीतो अपैक्स, जीतो एमपीसीजी और जीतो इंदौर चैप्टर के प्रमुखों कमलेश जी सोजतिया, हितेन्द्र जी मेहता, दिलीप जी जैन और विमल जी घोड़ावत ने युवा टीम के इस उत्साहवर्धक प्रयास की सराहना की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस तरह के नेक कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया।

इस अभियान के माध्यम से जीतो ने सामाजिक कल्याण और समुदाय विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.