भोपाल में जयस नेता महेंद्र कन्नौज ने जॉइन की भाजपा:CM मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता, कहा- ठीक समय पर सही निर्णय लिया

Updated on 20-07-2024 01:25 PM

मध्यप्रदेश के आदिवासी संगठन जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) के नेता महेंद्र कन्नौज ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। महेंद्र कन्नौज को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जयस के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा जॉइन की है।

सीएम बोले- सही दिशा में कदम बढ़ाया

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज हमारा विशेष दिन है। भाजपा संगठन और सरकार मिलकर मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। जनता के हृदय की गहराई तक यह बात पैठ कर रही है। प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई, हम 29 लोकसभा सीटें जीते। महेंद्र कन्नौज जयस के संस्थापक रहे। तमाम संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आपने ठीक समय पर सही निर्णय लेकर सही दिशा में कदम बढ़ाया। सबके हित में निर्णय लेकर हमारे परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। आपके विचारों की अभिव्यक्ति के साथ हर व्यवस्था और सरकार में सहयोगी बनाएंगे।

वीडी शर्मा बोले- मैं सबका स्वागत करता हूं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- आज एमपी के जनजातीय क्षेत्र के आधार स्तंभ जिन्होंने आदिवासी क्षेत्र में जयस जैसे संगठन को खड़ा करने वाले नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

देश में मोदी जी ने आदिवासी क्षेत्र में जनजातीय भाइयों के लिए जो काम किया, उसी वजह से जयस के युवा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मैं सबका स्वागत करता हूं। भाजपा की मध्यप्रदेश की सरकार ने विकास को गति दी, विकसित मध्य प्रदेश बनाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.