जल जीवन मिशन से ग्रामीण महिलाओं की गरिमा एवं प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि

Updated on 01-06-2023 05:50 PM

प्रदेश में "जल जीवन मिशन" के लाखों हितग्राही में देवास ज़िले के ग्राम सुकल्या क्षिप्रा के रहवासी भी शामिल हो गये हैं। ग्राम में 1378 परिवार की 5128 जनंसख्या निवास करती है। पहले ग्राम में पानी की समस्या थी। ग्रामीणजन क्षिप्रा नदी से पेयजल लाने के लिये मजबूर थे। ग्रीष्म ऋतु में तो पेयजल व्यवस्था बड़ी चुनौती थी। अब ग्राम में 1 करोड़ 61 लाख की लागत से उच्च स्तरीय टंकी एवं 6400 मीटर पानी वितरण नेटवर्क का निर्माण किया गया है। स्वच्छ एवं शुद्ध जल के लिए कीटाणु शोधक यंत्र भी लगाया गया है। आज सभी 1378 घरों को नियमित, भरपूर एवं शु़द्ध पेयजल मिल रहा है।

संरपच श्री विश्वास उपाध्याय ने बताया कि पहले पेयजल की व्यवस्था पंचायत द्वारा नलकूप खनन कर की जाती थी, जिसके नियमित संचालन में परेशानियाँ थी। जल जीवन मिशन से ग्रामीणजन की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति हुई है। सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिये ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति गठित है, जो योजना की सतत निगरानी करती है। योजना का संचालन संजना स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।

समिति की सदस्य एवं संजना स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती हंसा पटेल बताती हैं कि मिशन का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को हुआ है। पहले पानी भरने में उनका बहुत समय जाया होता था और शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ता था। आज महिलाएँ खेती के साथ अन्य आर्थिक गतिविधियाँ भी कर पा रही हैं। महिलाएँ नियमित अंतराल में जल की जाँच का प्रशिक्षण एवं जल परीक्षण करती हैं।

संजना स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा जल कर वसूली एवं हिसाब रखने का कार्य किया जा रहा है। इससे समूह के सदस्यों को आर्थिक फायदा भी मिल रहा है। समूह रख-रखाव एवं पानी के बचाव को लेकर ग्रामवासियों को जागरूक भी करता है। अब ग्राम में हर घर में 55 ली. प्रति व्यक्ति प्रतिदिन नल जल की उपलब्धता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.