बैरागढ़ सिविल अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलेगा, नई एंबुलेंस मिलेगी

Updated on 12-07-2024 12:57 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित सिविल अस्पताल में जल्द ही जन औषधि केंद्र खुलेगा। मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ही नई एंबुलेंस एवं ड्राइवर की व्यवस्था की जाएगी। पुरानी एंबुलेंस खराब होने के कारण मरीजों का इसका लाभ नहीं मिल पाता। अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में गार्ड नियुक्त किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल में हाल के दिनों में की गई व्यवस्थाओं एवं कमियों पर चर्चा की गई। विधायक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाएं, जिससे अस्पताल में मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो। अस्पताल में एंबुलेंस लंबे समय से खराब है। अस्पताल के अधीक्षक डा. जेके जैन ने बैठक में कहा कि वर्तमान में गंभीर मरीजों के लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाती है, क्योंकि अस्पताल की एंबुलेंस खराब हो चुकी है। बैठक में सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि जल्द ही नई एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

सप्ताह में दो दिन हो रही सोनोग्राफी

बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलाजिस्ट नहीं है। महिला मरीजों को सोनोग्राफी कराने में परेशानी होती है। अधीक्षक डा. जेके जैन ने बैठक में बताया कि सप्ताह में दो दिन बाहर से रेडियोलाजिस्ट अस्पताल में आते हैं। सोनोग्राफी की सुविधा बंद नहीं हुई है। अब प्रतिदिन सोनोग्राफी हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में तय किया गया कि अस्पताल की पार्किंग में वाहनों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे। समिति के सदस्य बसंत चेलानी ने चिकित्सकों की कमी का मामला उठाया। अस्पताल में मरीजों के साथ आए स्वजनों के रहने की व्यवस्था नहीं है।

ये सुविधाएं भी बढ़ेंगी

विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर अब यहां नगर निगम के सहयोग से रैन बसेरा बनाया जाएगा। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं बायो मेडिकल कक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। नए मेटरनिटी विंग का निर्माण होने से पहले चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.