जनशताब्दी एक्सप्रेस अब जबलपुर की जगह मदनमहल से चलेगी:12 अगस्त से लागू होगा बदलाव

Updated on 04-08-2025 01:19 PM

पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12061/12062) के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। अब यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन से नहीं, बल्कि मदनमहल स्टेशन से ओरजिनेट और टर्मिनेट होगी। रेलवे प्रशासन ने परिचालन आवश्यकता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

यह बदलाव 12 अगस्त 2025 से लागू होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों और समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ ट्रेन का प्रारंभ और अंतिम स्टेशन अब मदनमहल होगा। बता दें कि यह परिवर्तन सिर्फ आरंभ और अंतिम स्टेशन तक सीमित है, बाकी सभी स्टेशनों पर ट्रेन पूर्ववत रुकेगी।

गाड़ी संख्या 12062 मदनमहल-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस

  • मदनमहल से प्रस्थान: सुबह 05:40 बजे
  • रानी कमलापति आगमन: 11:15 बजे

गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी एक्सप्रेस

  • रानी कमलापति से प्रस्थान: शाम 5:40 बजे
  • मदनमहल आगमन: रात 10:45 बजे

रेलवे की अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी एनटीईएस ऐप या 139 सेवा के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें, जिससे किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.