भोपाल में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी, मंदिरों में होगी आरती होगी, बधाई गीत गाएंगे श्रद्धालु

Updated on 26-08-2024 01:04 PM
भोपाल। बाल गोपाल के स्वागत के लिए शहर तैयार है। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह व श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। बिड़ला, श्रीकृष्ण प्रणामी, श्रीजी, इस्कान सहित अन्य मंदिर रंग-बिरंगी विद्युत साज-सज्जा से जगमग हो गए हैं। कान्हा का आगमन रात 12 बजे किया जाएगा। कहीं सोने के वर्क व सीप के मोती वाले पोशाक में भगवान श्रीकृष्ण श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे तो कहीं चांदी के पालने में भगवान के दर्शन होंगे।

बन रहे शुभ योग

ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम और रामजीवन दुबे ने बताया कि श्रीमद् भागवत पुराण के अनुसार द्वापर युग में जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था उस दौरान जो शुभ योग थे, लगभग वही योग इस बार भी बन रहे हैं। भगवान कृष्ण के जन्म के समय के छह तत्व हैं। भाद्र कृष्ण पक्ष, रात 12 बजे, अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि में चंद्रमा, इनके साथ सोमवार या बुधवार का होना है। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि अष्टमी तिथि को हुआ था। इस बार यह तिथि एक दिन (सोमवार सुबह 3:40 बजे से देर रात 2:20 बजे तक) ही रहेगी। ऐसे में स्मार्त और वैष्णव एक ही दिन पर्व मनाएंगे।

इस्कान मंदिर पटेल नगर में अमेरिका, रूस, यूरोप से आएंगे श्रद्धा

पटेल नगर इस्कान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष की जन्माष्टमी बहुत ही विशेष है, क्योंकि यह पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान कृष्ण की प्राकट्य की 5251वीं वर्ष है। यहां अमेरिका, रूस, यूरोप सहित कई देशों से श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर में 60 हजार लोगों के लिए प्रसादी बांटने की व्यवस्था की गई है। भगवान श्रीकृष्ण को 108 व्यंजनों का भोग लगेगा।

निकलेंगी शोभायात्राएं, सजेंगी झांकियां

श्रीजी मंदिर लखेरापुरा, बरखेड़ी में यादव समाज के राधा-कृष्ण मंदिर, भेल बरखेड़ा श्रीकृष्ण सहित कई स्थानों से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर आधारित झांकियां व पालकी रहेंगी। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर शिवाजी नगर में इस बार कन्हैया का जन्मोत्सव सागौन की लकड़ी से निर्मित नए झूले पर किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.