जेसीआई ने घर-घर जाकर कराया वैक्सीनेशन

Updated on 10-09-2021 05:18 PM
भोपाल । जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) ने विगत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी सामाजिक सरोकार को लेकर सप्ताह का आयोजन किया है। आयोजन के पहले ही दिन गुरुवार को जेसीआई के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बुजुर्ग लोगों का वैक्सीनेशन करवाया। शाम के समय जेसीआई कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए लोगों को प्रेरित किया और मास्क वितरण किया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए यमराज, चित्रगुप्त और गणपति बनकर लोगों को प्रेरित किया।
जेसीआई की ओर से बताया गया कि राजधानी भोपाल में कोरोना से बचाव और सुरक्षा के लिए जेसीआई भोपाल द्वारा कोविड जागरूकता व टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। जेसीआई की इस सार्थक पहल से भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे 18 परिवार जो नि:शक्त वॄद्ध हैं और जो घर से बाहर जाने में असमर्थ हैं, उन्हें घर पहुंच टीकाकरण करवाया गया। इस कड़ी में गुलमोहर निवासी 101 वर्षीया पुतली देवी ने सम्पूर्ण टीकाकरण कर एक नई मिसाल पेश की। इन लाभार्थियों में 70 वर्ष से ऊपर के 8 बुज़ुर्ग। साथ ही आटिज्म, सेरिब्रल पाल्सी, बौद्धिक रूप से अक्षम व्यक्ति भी शामिल हुए। जेसीआई के कार्यकर्ताओं ने यमराज, चित्रगुप्त और गणपति बनकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया। लोगों ने जेसीआई के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अभूतपूर्व प्रयास के लिए हम बीएमओ डॉ.बालकृष्ण श्रीवास्तव और नर्स धनेश्वरी खरे का आभार व्यक्त करते हैं।
शाम को किया मास्क वितरण
जेसीआई ने कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार शाम को मास्क वितरण और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता में जेसीआई अध्यक्ष आशीष भंडारी, जेसीआरटी अध्यक्ष हर्षाना वोहरा, सप्ताह डायरेक्टर मोनिशा गोयल व अनंत  सिंह, सदस्य राहुल जैन,  ललित जैन, स्वाति तिवारी , प्रीती साधु व संपूर्ण जेसीआई परिवार ने योगदान दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.