स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा के बीच ज्वेलरी शॉप के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Updated on 16-08-2024 01:27 PM
 भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में एक सराफा कारोबारी की दुकान में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ताले तोड़कर सोने के जेवर औद डेढ़ किग्रा चांदी समेटकर फरार हो गए। बदमाशों ने ऐसे समय यह वारदात की है, जब स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम पुलिस की ओर से किए गए थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक अयोध्या नगर डी सेक्टर में रहने वाले विकास जैन की घर के नीचे ही आभूषणों की दुकान है। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने दुकान को खोल रखा था, इस दौरान ग्राहक भी आ रहे थे। रात को वह निर्धारित समय पर दुकान बंद कर घर चले गए थे।

ऐसे की वारदात

सराफा कारोबारी की दुकान में चोरी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पांच नकाबपोश बदमाश शटर तोड़कर दुकान के भीतर घुसते हैं और वह दुकान में घुसते ही चांदी-सोने के आभूषण, नकदी वगैरह समेटते हैं। इसके बाद तेजी से दुकान से निकल जाते है। वह करीब 01 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फुर्र हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि चोर सोने के कीमती आभूषण समेत करीब डेढ़ किलो चांदी और नकदी चुराकर भागे हैं।

बदमाशों के निशाने पर नए शहर का जोन-2

राजधानी में इस समय सबसे अधिक वारदात पुलिस जोन-2 में हो रही हैं। इससे पुलिस की सुस्ती साफ नजर आ रही है। गौरतलब है कि यूपी के बदमाशों ने दस दिन पहले गोविंदपुरा के रचना टावर में 12 लाख की लूट की गई। तीन दिन पहले मंगलवार को बागसेवनिया में भी ज्वेलरी की दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने लूट कर दी। अब 15-16 अगस्त की दरमियानी रात कड़ी सुरक्षा के बीच एक और ज्वेलरी शॉप को पांच नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.