समाज की वेदना का प्रवक्ता बने पत्रकार : गौतम

Updated on 30-09-2021 07:59 PM

भोपाल   विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि ईश्वर ने पत्रकारों को संवेदनशीलता एवं अभिव्यक्ति की विशेष क्षमता प्रदान की है। इस कारण से पत्रकारों को समाज में मार्गदर्शक की भूमिका प्राप् है। पत्रकार को अपनी लेखनी का उपयोग समाज की समस्याओं और विसंगतियों को सामने लाने में करना चाहिए, पत्रकार को सही मायने में समाज की वेदना का प्रवक्ता बनना चाहिए।

 गौतम ने बुधवार को राजधानी भोपाल के नेवरी स्थित प्रेस एन्क्लेव में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित राजधानी पत्रकारिता महोत्सव 2021 मेंउत्तर कोरोना कालएक विचार मंथन, मीडिया जगत के समक्ष चुनौतियां और उनका समाधान विषय पर अपने विचार व्यक् करते हुए यह बात कही।

 गौतम ने कहा कि पिछले वर्ष विश् में एक ऐसी आपदा आई जिसके शत्रु की पहचान हम किसी आकार के रूप में नहीं कर सकते है। उसका मुकाबला करने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास हुए, जिसमें पत्रकारिता जगत भी शामिल है। पत्रकारों से कोरोना काल में कोराना योद्धा की तरह कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के तीन स्तंभ तभी मजबूत है जबकि चौथा स्तंभ यानि पत्रकारिता निष्पक्ष एवं लोक कल्याण को ध्येय में रखकर कार्य करे। कई पीढि़यों के अंतराल में पत्रकारिता का स्वरूप भी बदला है। नई तकनीकी ने इसे फार्म में भी बदलाव किया है।

गौतम ने कहा कि हम सभी को मिलकर वर्तमान में सामने रही समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य करना चाहिए। आज अभिव्यक्ति की दक्षता पर भी असर पड़ रहा है, इस कारण कुछ पत्रकार निष्पक्ष रूप से कार्य करने में समर्थ नहीं हैं।
कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा सहित राजधानी भोपाल के पत्रकार उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.