डॉक्टर्स के साथ मारपीट का जूडा ने किया विरोध:व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन को लिखा पत्र

Updated on 11-03-2025 12:48 PM

हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों पर मरीज के परिजनों द्वारा किए गए हमले के विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना के संबंध में प्रशासन को लिखित पत्र देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की मांग की है।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मरीज की मौत पर डॉक्टर पर हुआ था हमला घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हमीदिया अस्पताल के आईसीयू-3 में घटी। यहां इलाजरत मरीज डॉली बाई की मौत हो गई, जिसके बाद उनके परिजन और मौजूद भीड़ ने ऑन ड्यूटी डॉक्टरों पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान तीन डॉक्टर घायल हुए, जिनमें एक जूनियर डॉक्टर को सिर में चोट आई। कुछ देर बाद हथियारबंद लोग भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से मारपीट की। इस दौरान आईसीयू में 10 से अधिक डॉक्टर मौजूद थे, जिन्होंने हमले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामले में जूडा अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने कहा, घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। हम पहले भी डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सीएम, डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। इससे पहले महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हुई। कई बार यहां परिसर में रात में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। इसके लिए हमें सुरक्षा दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री से NSUI ने की सुरक्षा एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने मांग

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं, लेकिन यदि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। हमीदिया अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है।

रवि ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से सुरक्षा एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने मांग की है। रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो NSUI प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

NSUI की प्रमुख मांगें

  • गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल की सुरक्षा एजेंसी को तत्काल हटाकर ब्लैकलिस्ट किया जाए।
  • सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
  • डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए।
  • चिकित्सा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.