जैसे माँ बिना स्वार्थ के हमारी सेवा करती है, वैसे ही पेड़ भी हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं- मंत्री श्री सिंह

Updated on 06-07-2024 07:15 PM

लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत आदमपुर छावनी में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया। इस दौरान विधायक हुजुर श्री रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा, "पेड़ों का महत्व हमारे जीवन में अत्यधिक है। वृक्षारोपण आज की आवश्यकता है। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को देश एवं मध्यप्रदेश की जनता ने पूरे उत्साह के साथ अपनाया है और यह अभियान लगातार एक नई हरित क्रान्ति का रूप ले रहा है। मंत्री श्री सिंह ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "जैसे माँ बिना स्वार्थ के हमारी सेवा करती है, वैसे ही पेड़ भी हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते रहना चाहिए।"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि आज का दिन आने वाली पीढ़ी के लिए संकल्प लेने का है। उन्होंने कहा कि "वृक्ष हैं तो जल है, और जल है तो जीवन है।"

मंत्री श्री पटेल ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा, बल्कि जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यदि हम आज अधिक वृक्ष लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने योगदान का संकल्प लिया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत लगाए गए पौधे आने वाले समय में हरित मध्यप्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.