भोपाल के नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कलश स्थापना:कोलार में शोभायात्रा का आयोजन हुआ, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

Updated on 06-07-2025 02:14 PM

रविवार को भोपाल में करोंद के श्री 1008 नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नेमीनगर में 18वें संस्कारमय पावन वर्षायोग का शुभारंभ भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह के साथ हुआ।वहीं, कोलार क्षेत्र में गणिनी प्रमुख 105 विज्ञा श्री माताजी ससंघ के पावन आगमन पर मंगल अगवानी शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

प्रातः 7 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में मुनिश्री 108 संस्कार सागर, मुनिश्री 108 विक्रांत सागर और मुनिश्री 108 संकल्प सागर की सान्निध्यता में शांतिधारा, पाठ, भक्ति, कलश पूजन और सौभाग्यशाली पात्रों का चयन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठाचार्य बापू डॉ. शोभित भैया मड़ावता ने किया।

कोलार में भव्य शोभायात्रा प्रातः 6 बजे मंदाकिनी जैन मंदिर से प्रारंभ होकर सीआई स्क्वायर, अवध मार्ग होते हुए शोभायात्रा दानिश कुंज जैन मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, बग्घियों, जैन ध्वज, बैनरों और विभिन्न मंदिरों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

सड़कों पर हर घर से लोग बाहर निकले और शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। यह आयोजन गणाचार्य श्री विराग सागर की शिष्या पट्टाचार्य पूज्य श्री विशुद्ध सागर महाराज की प्रेरणा से संपन्न हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.