कमलनाथ ने भाजपा सरकार के 17 साल के विकास पर बोला हमला

Updated on 28-10-2021 06:07 PM

भोपाल   मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार बुधवार शाम से थम गया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता को संबोधित किया। कमलनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस के 15 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा की 17 साल की सरकार में प्रदेश में कोई विजन नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 17 साल का यह कैसा विकास है कि तो किसानों को खाद मिल रही है और युवाओं को रोजगार।

कमलनाथ ने कहा कि आज आप घर से निकलो तो सबसे पहले गड्ढ़ो वाली सड़क मिलती है। फिर मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने जाओ तो 118 रुपए लीटर का पेट्रोल डराता है, फिर किसी दफ्तर में काम के लिए जाओ तो भ्रष्टाचार से सामना होता है। फिर कहीं खाना खाने बैठो तो महंगा और मिलावटी खाना आपको रूलाता है। डॉक्टर के पास जाओ तो व्यापमं की याद आती है। रात को घर पहुंचों तो बिजली गुल मिलती है। और घर का अंधेरा बता देता है कि शिवराज का जंगलराज कहां तक पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि आपको इस बार के वोट से बताना है कि हम कोरोना की मौतों से दुखी हैं, आपको बताना है कि हम बेरोजगारी से परेशान हैं, आपको बताना है कि महंगाई आपको जीने नहीं दे रही है, आपको बताना है कि आपको अच्छी सड़क, 24 घंटे बिजली, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आज प्रदेश की जनता को एक नारा देता हूं बहुत सह लिया अत्याचार, अबकी बार, जनता का पलटवार। उन्होंने जनता से अपील की कि आप सचाई को पहचानिए और अपना वोट दीजिए। कमलनाथ ने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश में हजारों गौशालाएं बनवाकर गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया। अब बीजेपी सरकार गौ माता को भोजन तक नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि कुपोष्ण ने अब मध्यप्रदेश के हर जिले को अपनी चपेट में ले लिया है। भूखा बचपन हमें शर्मसार कर रहा है। यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी और जंगलराज पर पलटवार करने का चुनाव है।

आज कल अच्छे दिनों की बात नहीं होती

भारत में पेट्रोल के दाम को 70 रूपए पहुंचने में लगभग 70 साल लगे, लेकिन भाजपा सरकार ने केवल 7 साल में इसे 70 से 120 रुपए पहुंचा दिया। आज खेतों में ट्रेक्टर की जगह हल, बैल और बैलगाड़ी का उपयोग फिर से होने लगा है। क्या यह विकास है? आज कल अच्छे दिनों की बात नहीं होती। कांग्रेस सरकार के समय जब रसोई गैस 350 में मिलती थी तो उन दिनों को बुरा दिन बताने वाले भाजपाई आज चुपचाप घर में बैठे हैं। आज माताएं, बहनें फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो गई है। भाजपा सरकार कांग्रेस की बनाई कंपनियों को बेच रही है।

प्रदेश को रिवर्स गेर में पीछे ले जा रहे सीएम

शिवराज सरकार के 15 सालों में हम बेरोजगारी में नंबर 1, किसान आत्महत्या में नंबर 1, दुष्कर्म में नंबर 1, कुपोषण में नंबर 1, बच्चों के लापता होने में नंबर 1, घोटालों में नंबर 1, कर्ज में नंबर 1 हो गए हैं। .इसका सीधा मतलब है कि प्रदेश की गाड़ी का स्टेरिंग संभाल रहे शिवराज प्रदेश को रिवर्स ग़ैर में पीछे ले जा रहे हैं। प्रदेश को आगे बढाने के लिए विजन चाहिए। भाजपा सरकार के 17 सालों में कोई विजन नहीं दिखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.