कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला

Updated on 20-12-2021 06:34 PM

भोपाल    मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। इससे पहले पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गर्मा गया है। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाकर ओबीसी को हर हाल आरक्षण देने की मांग की है।

 बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को लेकर पंचायत चुनावों में जो भांतियां उत्पन्न हुई हैं एवं मध्य प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण पिछड़े वर्ग के आरक्षण को ही सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्थगित कर दिया गया।

जबकि याचिकाकर्ताओं ने तो सिर्फ आरक्षण में रोटेशन की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वह आदेश पारित किया जिसका याचिका में कोई उल्लेख ही नहीं था। मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल प्रदेश सरकार से यह मांग करते है कि वह विधानसभा में और अदालत में पिछड़े वर्ग के पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत करें एवं कमलनाथ जी की सरकार में पिछड़े वर्ग को जो 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था उस आरक्षण को बहाल किया जाए।

बहाली के आधार पर ही पंचायतों के चुनाव कराए जाएं। पार्टी ने कहा कि मध्य प्रदेश में ओबीसी के हितों की लड़ाई हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने लड़ी है। 1980 में कांग्रेस पार्टी ने ही राम जी महाजन कमीशन बनाकर पिण्डा वर्ग के हितों की हिमायत की थी। प्रदेश में सबसे पहली बार 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दिया गया था।

सत्र में अधिक से अधिक काम

विधानसभा अध्यक्ष के सभा कक्ष में हुई बैठक में पांच दिवसीय सत्र का अधिक से अधिक उपयोग करने पर चर्चा हुई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान सदस्य लिखित प्रश्न पढ़ते हैं और संबंधित विभागीय मंत्री भी पुस्तक में दिए गए लिखित उत्तर को पढ़ते हैं। इसमें अनावश्यक समय लगता है और सभी सदस्यों को प्रश्न करने का मौका नहीं मिल पाता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है कि प्रश्नकर्ता सीधे संबंधित विभागीय मंत्री से पूरक प्रश्न पूछेंगे और वे उसका उत्तर देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.