जनता की परेशानी को राजनीति का अवसर मानते हैं कमलनाथ

Updated on 13-10-2021 05:55 PM

भोपाल   कमलनाथ को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है, प्रदेश में जब भी कोई संकट आता है, जनता परेशान होती है तो उन्हें आनंद आता है। वो करते कुछ नहीं बैठे-बैठे केवल ट्वीट फटकारते रहते हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा साथ रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई संकट नहीं आने देंगे,हम समस्याओं के समाधान में लगे हैं। कमलनाथ का काम है,जहां कोई घटना हो जाए और मानो मौका मिल गया। जब प्रदेश में कोई संकट आता है, प्राकृतिक आपदा या बाढ जाए तो वे बहुत खुश होते हैं। ओर उनकी दृष्टि ऐसी ही है कि कहीं कुछ गड़बड़ मिल जाए, उन्हें लगता है कि राजनीति का अवसर मिल गया।


उन्होंने कहा कि कहीं पानी या अन्य कारणों से कोयले की खदान पूरी क्षमता से काम नहीं करती और प्रदेश में कहीं संकट दिखता है, तो कमलनाथ खुश हो जाते हैं। जब जनता परेशान होती है तो उन्हें खूब आनंद आता है। वो और कुछ नही करते बैठे बैठे केवल ट्वीट फटकारते रहते है।

उनका जनता कि समस्याओं से कोई लेना देना ही नही रहा, वो केवल ट्वीट की राजनीति करते हैं और जनता इस राजनीति को समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याएं आती हैं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा का परम् कत्र्तव्य है समस्याओं का समाधान करने का, मध्यप्रदेश में भी हम समस्याओं का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.