मप्र में राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा में शामिल होंगे कमल नाथ, भाजपा में जाने की अटकलों को दिया विराम

Updated on 21-02-2024 12:34 PM
भोपाल। भाजपा में शामिल होने की अटकलों को विराम देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार को राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी बैठक में शामिल हुए। अब तक वह इस यात्रा से दूरी बनाए हुए थे।

बैठक में वर्चुअली शामिल हुए कमल नाथ

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में न केवल वर्चुअली शामिल हुए बल्कि यह भी कहा कि मैं यात्रा में शामिल रहूंगा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुना से बैठक में वर्चुअली जुड़े और कहा कि पिछले दिनों जो कोहरा छाया हुआ था, वह कमल नाथ ने बैठक में शामिल होकर साफ कर दिया।

विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित वार रूम में यात्रा को लेकर गठित विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कमल नाथ समर्थक पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, विधायक लखन घनघोरिया, मधु भगत सहित अन्य विधायक और समितियों के सदस्य शामिल हुए। राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा भी वर्चुअली जुड़े। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

पूरी जानकारी मंगाई कमल नाथ ने

कमल नाथ ने यात्रा के मार्ग, ठहरने के स्थान, भोजन और परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह से कहा कि मुझे पूरी जानकारी भेजें। मैं भी इसमें शामिल रहूंगा। वह छिंदवाड़ा अपने पूर्व निर्धारित दौरे को संशोधित कर एक दिन पूर्व दिल्ली पहुंच गए थे।

इस तरह की अटकलें चल रही थीं

उनके पुत्र समेत समर्थकों के साथ भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं पर इसका उन्होंने सीधे तौर पर कोई खंडन नहीं किया। इससे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में बेचैनी थी लेकिन उनके राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी बैठक में शामिल होने से साफ हो गया है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं और साफ हो गया है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने मोबाइल फोन का स्पीकर माइक के पास रखा

कार्यकर्ताओं में कोई भ्रम न रहे, इसलिए दिग्विजय सिंह ने कमल नाथ का भाषण मोबाइल फोन का स्पीकर माइक के पास रखकर सबको सुनाया और बैठक में शामिल होकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए उनका धन्यवाद भी दिया।

यात्रा मार्ग में कोई अव्यवस्था न हो

जितेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यात्रा में संगठन के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ सहभागिता करें। बैठक में छिंदवाड़ा समेत कुछ जगह के विधायक वर्चुअली भी शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.