आज से कमलनाथ कूदेंगे चुनाव प्रचार में

Updated on 12-10-2021 05:50 PM

भोपाल खंडवा लोकसभा उपचुनाव के प्रचार में मंगलवार को पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पहुंच रहे हैं। हालांकि पहले दिन उनका दौरा आधे दिन का ही रहेगा, लेकिन इस दौरान वे खंडवा के वरिष्ठजनों से मिलने के साथ-साथ एक सभा को भी संबोधित करेंगे।


अभी तक भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पार्टी के बड़े नेता खंडवा के कई चक्कर लगा चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी खंडवा में ही डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और दिग्विजय सिंह के खंडवा दौरे के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कल खंडवा पहुंच रहे हंै।


पहला दौरा खंडवा का
उपचुनाव की तारीख आने के बाद कमलनाथ ने पहली सीट के रूप में खंडवा को चुना है। प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा के मुताबिक कमलनाथ मंगलवार सुबह 10.50 बजे खंडवा पहुंचेंगे और सीधे वहां से श्री दादाजी धूनीवाले बाबा आश्रम में दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वे सवा 11 बजे खंडवा में ही प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे एवं सवा 12 बजे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की एक बैठक में भाग लेंगे। कमलनाथ के इस दौरे को कांग्रेस की तैयारियां जांचने के रूप में भी देखा जा रहा है।

वे विधानसभा प्रभारियों से अभी तक के काम की जानकारी भी लेंगे। इसके बाद एक सभा रखी गई है, जिसे कमलनाथ संबोधित करेंगे। आधे दिन का दौरा केवल खंडवा में ही केन्द्रित रहेगा। इसके बाद दूसरे दौर में वे खंडवा की दूसरी विधानसभाओं में प्रचार के लिए जाएंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह का भी दो दिनी दौरा खंडवा में होने वाला है और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक भी खंडवा जाने वाले हैं। नवरात्रि के बाद सभी से कहा गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने- अपने प्रभार वाली सीट पर दें। बाकी सभी पूर्व मंत्रियों और पीसीसी के पदाधिकारियों को पार्टी ने अलग-अलग विधानसभाओं की जवाबदारी देकर उन्हें काम पर लगा रखा है।


जोबट का दौरा नवरात्रि के बाद करेंगे
कमलनाथ अभी जोबट नहीं पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनका जोबट का कार्यक्रम तैयार कर रही है। नवरात्रि के बाद वे जोबट का दौरा करेंगे। यहां से कांग्रेस की सुलोचना रावत के पाला बदलने के बाद कांग्रेस के लिए यह सीट चुनौती भरी साबित हो गई है। इसलिए बड़े नेताओं के दौरे इस तरह तय किए जा रहे हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा समय इस सीट को दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.